एक्सप्लोरर
जल्लीकट्टू के बाद अब कंबाला को लेकर प्रदर्शन, अधिनियम में संशोधन कर्नाटक राज्य सरकार

बेंगलुरू: भैंसा दौड़ ‘कंबाला’ से बैन हटाने की मांग को लेकर बढ़ रहे प्रदर्शनों के बीच कर्नाटक की कैबिनेट ने पशु पर निर्दयता विरोधी कानून में संशोधन का फैसला किया ताकि इस पारंपरिक खेल को फिर से शुरू करने का रास्ता खुल सके.
राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री टी बी जयचंद्र ने कहा, ‘‘कैबिनेट ने छह फरवरी से 10 फरवरी तक प्रस्तावित विधानसभा के सत्र में मसौदा विधेयक पेश करने का फैसला किया है. इसमें कंबाला और बैलगाड़ी की दौड़ की अनुमति दी जाएगी.’’
बैलगाड़ी की दौड़ उत्तरी कर्नाटक और कंबाला उडुपी एवं दक्षिणी कर्नाटक का पारंपरिक खेल रहा है.
और पढ़ें





















