एक्सप्लोरर

कर्नाटक: राज्यपाल ने दोपहर डेढ़ बजे तक बहुमत परीक्षण को कहा, बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में गुजारी रात

कर्नाटक के नाटक में आज क्लाइमेक्स का दिन है. राज्यपाल ने दोपहर डेढ़ बजे तक बहुमत परीक्षण कराने को कहा है. कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने धरना दिया. विधायकों ने विधानसभा में में ही गुजारी रात. येदुरप्पा बोले बहुमत परीक्षण तक सदन में ही डटे रहेंगे.

बेंगलुरु: कर्नाटक का सियासी नाटक गुरुवार को सदन के अंदर भी दिन-भर चलता रहा. बिना बहुमत परीक्षण के ही स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी. इसके विरोध में बीजेपी विधायक धरने पर बैठ गए और विधानसभा के अंदर ही रात गुजारी. इस नाटक के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने सीएम कुमारस्वामी को चिट्ठी लिखकर आज दोपहर डेढ़ बजे तक विश्वास मत परीक्षण कराने का कहा है. बीजेपी कल से ही विधानसभा में डटी हुई है.

कर्नाटक: राज्यपाल ने दोपहर डेढ़ बजे तक बहुमत परीक्षण को कहा, बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में गुजारी रात कुमारस्वामी के पास विधायकों के पूरे नंबर नहीं हैं इसी वजह से सरकार की सांस अटकी है. कल यानी गुरुवार को सदन के अंदर एक दूसरे पर आरोप लगाकर सिर्फ टाइम पास होता रहा. स्पीकर ने पहले ही वक्ताओं के लिए समय सीमा तय करने से मना कर दिया था और बहस लंबी होती चली गई. कल जब सदन में विश्वास मत पेश हुआ तो 16 बागी समेत 19 विधायक गैरहाज़िर थे.

ऐसे में अगर आज भी सदन में बहस होती रहेगी तो कल शनिवार और परसों रविवार, मतलब आगे की कार्यवाही सोमवार को होगी और कुमारस्वामी भी शायद ऐसा ही चाहेंगे. कुमारस्वामी को इंतज़ार तो बीजेपी विधायकों के आपा खोने का भी है ताकि उन्हें सदन से निलंबित किया जा सके. और बहुमत परीक्षण में इसका फायदा उठाकर सरकार बचा ली जाए.

कर्नाटक के सियासी नाटक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने विधायकों को अगवा किया है और चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'कर्नाटक में बीजेपी विधायकों को अगवा करने का खेल खेल रही है. चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है. धन बल से विधायकों को ख़रीदने का प्रयास किया जा रहा है. राजनीतिक दलो को अपनी पार्टी के सदस्यों पर व्हिप लगाने का अधिकार संविधान के तहत है. विधानसभा या संसद मे क्या होगा ये वही लोग तय करेंगे? ये कोई पहली बार नहीं है जब बीजेपी ने ऐसा किया है. गोवा अरुणाचल , मेघालय , जम्मू और कश्मीर बिहार जैसे काफ़ी उदाहरण है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget