एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: पिछड़ी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- JDS से गठबंधन के लिए तैयार

Karnataka Elections Results: कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि हमें विश्वास है कि कर्नाटक में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी. लेकिन सभी रास्ते (जेडीएस से गठबंधन) खुले हैं.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पीछे होती दिख रही है. इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि वह जेडीएस से गठबंधन के लिए तैयार है. पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि हमें विश्वास है कि कर्नाटक में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी. लेकिन सभी रास्ते (जेडीएस से गठबंधन) खुले हैं.

वहीं कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन संभव है. खड़गे ने कहा, "हम हाईकमान से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. मैं गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत से मिलने जा रहा हूं और हम इस पर चर्चा करेंगे."

आपको बता दें कि शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है. बीजेपी 222 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 75 सीटों और जेडीएस 41 सीटों पर आगे चल रही है. यानि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ही कर्नाटक का किंग चुनेगी.

कर्नाटक चुनाव परिणाम LIVE

बीजेपी लिंगायत प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस वोक्कालिगा प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी सीट से आगे चल रहे हैं जबकि चामुंडेश्वरी सीट पर 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से आगे चल रहे हैं. राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 सीटों की जरूरत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget