एक्सप्लोरर

Karnataka Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, 'जब पोलिंग बूथ पर बटन दबाएं तो जय बजरंगबली बोल कर सजा दें'

PM Modi In Karnataka: कर्नाटक में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का एक ही लक्ष्य है कर्नाटक को नंबर वन बनाने का. इसके लिए हमारे पास रोडमैप है, योजना है

PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस (Congress) के घोषणापत्र के वादे को लेकर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने बुधवार (3 मई) को कर्नाटक में एक रैली में लोगों से मतदान के समय बटन दबाते वक्त जय बजरंगबली के नारे लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ''वोट मांगने का दूसरा तरीका क्या है? मोदी को गाली दो. जिसको मर्जी होती है गाली दे देते हैं. क्या कर्नाटक गाली संस्कृति को स्वीकार करता है? कोई गाली दे पसंद करता है क्या? कर्नाटक गाली देने वालों को माफ करता है क्या? इसबार क्या करोगे."

पीएम ने आगे कहा, "गाली देने वालों को सजा करोगे? बराबर जमकर सजा करोगे. जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो जय बजरंगबली बोलकर सजा दे देना. पक्का दोगे न? बीजेपी का एक ही लक्ष्य है कर्नाटक को नंबर वन बनाने का. इसके लिए हमारे पास रोडमैप है, योजना है.'' दरअसल, बीजेपी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के वादे को लेकर विपक्षी दल पर हमला तेज कर दिया है. 

जय बजरंगबली के लगाए नारे

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता उनसे नफरत करते हैं और उन्हें गाली देते हैं क्योंकि उन्होंने उनकी भ्रष्ट व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में अपनी तीनों जनसभाओं के दौरान जय बजरंगबली के नारे लगाए. पीएम ने कहा कि एकजुटता ही कर्नाटक के विकास का सबसे बड़ा सूत्र है. आज कर्नाटक के खिलाफ जिस तरह की साजिश हो रही है, जिस तरह कांग्रेस ने तुष्टिकरण का सबसे बड़ा आधार बना दिया है. कर्नाटक के लोगों को इससे सतर्क रहना है. 

भगवान हनुमान का अपमान करने के लगाए आरोप

इससे पहले होसपेटे में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है. पहले उन्होंने प्रभु श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा कर भगवान हनुमान का अपमान किया है. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: 'कांग्रेस ने PFI के साथ की गलबहियां... अब बजरंगबली का कर रहे विरोध', जेपी नड्डा ने बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget