एक्सप्लोरर

Exclusive: 'कांग्रेस ने PFI के साथ की गलबहियां... अब बजरंगबली का कर रहे विरोध', जेपी नड्डा ने बोला हमला

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

JP Nadda Exclusive: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में जुटे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार (3 मई) को रामनगर के मगड़ी में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में पीएफआई (PFI) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पीएफआई के साथ गलबहियां करते रहें. अब आप क्या पीएफआई पर बैन लगाओगे. हम तो पहले ही उसे बैन कर चुके हैं.

जेपी नड्डा ने कहा कि सिद्धारमैया को तो कर्नाटक की जनता से माफी मांगनी चाहिए. जिनके कार्यकाल में 157 पीएफआई के लोगों को जेल से रिहा किया गया. हम लोग राष्ट्रवादी सोच के लोग हैं. जबकि कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों के साथ है. 

"ये अब बजरंगबली का विरोध कर रहे हैं"

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों ने पहले राम को ताले में रखा और अब बजरंगबली का विरोध कर रहे हैं. एसडीपीआई के समर्थन वाले सवाल पर नड्डा ने कहा कि हम तो पहले ही कह रहे थे कि इनका आपसी समझौता है. उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि ये जेडीएस का जो पुराना गढ़ था अब वो ढह चुका है.

कांग्रेस ने घोषणापत्र में की ये घोषणा

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया था. जिसमें उसने वादा किया है कि प्रदेश में जाति एवं धर्म के आधार पर नफरत फैलाने के लिए बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी. पार्टी ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है. 

बीजेपी नेता कांग्रेस पर हुए हमलावर

इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर बोला है. पीएम मोदी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने इसे भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश करने का कांग्रेस का प्रयास करार दिया. पीएम ने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर किया और अब वह जय बजरंग बली का नारा लगाने वालों को ताले में बंद करना चाहती है. कांग्रेस को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Sharad Pawar Resigns: शरद पवार के बाद सुप्रिया सुले या अजित पवार...NCP की बैठक में आज क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget