एक्सप्लोरर

कर्नाटक: विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर का ट्रेन से कटा शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि कडुर पुलिस ने कहा है कि एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.पुलिस ने बताया है कि सुसाइड नोट में 15 दिसंबर की उस घटना का ज़िक्र किया है, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की की थी और चेयर से उन्हें धकेल दिया था.

बेंगलुरू: कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर और जेडीएस नेता एस एल धर्मेगौडा का चिकमगलूर के कडुर में ट्रेन से कटा शव  ट्रैक से बरामद हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि कडुर पुलिस ने कहा है कि एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

सदन में धक्कामुक्की से थे परेशाना- दावा

पुलिस ने बताया है कि सुसाइड नोट में 15 दिसंबर की उस घटना का ज़िक्र किया है, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की की थी और चेयर से उन्हें धकेल दिया था. जानकारी के मुताबिक वह इससे काफी परेशान थे.

कर्नाटक: विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर का ट्रेन से कटा शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

सदन में चेयरमैन नियुक्ति का विरोध कर रही थी कांग्रेस आपको बता दें कि कांग्रेस चेयरमैन नियुक्ति का विरोध कर रही थी. डिप्टी चेयरमैन जैसे ही चेयर पर बैठे तो हंगामा इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के विधान परिषद सदस्यों ने डिप्टी चेयरमैन को कुर्सी से खींचकर हटा दिया. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों (MLC) के बीच जमकर हाथापाई भी हुई थी.

ड्राइवर से कहा जरूरी बात करनी है और फिर ट्रैक की तरफ गए धर्मेगौड़ा जनता दल (सेक्युलर) के नेता धर्मे गोड़ा (64) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. उनके भाई एस. एल. भोजे गौड़ा भी एमएलसी हैं. सूत्रों के अनुसार गौड़ा अपनी निजी कार में सखारयापत्तना स्थित फार्महाउस से कल शाम को घर के लिए निकले थे, लेकिन पहुंचे नहीं और इसके बाद उनके परिवार तथा स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने चालक से कहा था कि वह किसी से बात करने जा रहे हैं और वह थोड़ी दूर ही रुक जाए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव को शिमोगा के मेकगैन अस्पताल ले जाया गया है.

धर्मेगौडा के निधन से शोक की लहर, सीएम येदियुरप्पा ने हैरानी जताई मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने घटना पर स्तब्धता जाहिर करते हुए, इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया. उन्होंने विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक संचालन के लिए एमएलसी की सराहना की.

जेडीएस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने भी ट्वीट कर धर्मे गौड़ा के निधन पर स्तब्धता जाहिर की और उन्हें एक सभ्य राजनेता के तौर पर याद किया. देवगौड़ा ने कहा कि धर्मे गौड़ा के निधन से राज्य को क्षति पहुंची है. पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी धर्मे गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने भाई की तरह बताया. कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘उनके निधन से मुझे सदमा पहुंचा है. वह एक ईमानदार राजनेता थे.’’

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन देने की व्यवस्था का रिहर्सल शुरू, टीकाकरण से पहले चार राज्यों में किया गया ड्राई रन नए साल के मौके पर दिवंगत अभिनेता Irfan Khan आखिरी बार नज़र आएंगे बड़े पर्दे पर, रिलीज हुआ पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget