एक्सप्लोरर

कर्नाटक में तनाव भड़काने की कोशिश, मस्जिद में घुसकर जय श्री राम के नारे लगाने का आरोप, 2 गिरफ्तार

Dakshina Kannada News: दक्षिणी कन्नड़ जिले में मौजूद जिस मस्जिद में नारेबाजी की घटना सामने आई है, उस इलाके की पहचान हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के लिए होती है.

Karnataka News: कर्नाटक के दक्षिणी कन्नड़ जिले में एक मस्जिद के भीतर घुसकर कथित तौर पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने का मामला सामने आया है. कदबा पुलिस ने इसकी जानकारी दी और बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा, मस्जिद के भीतर नारेबाजी की घटना रविवार देर रात 11 बजे सामने आई. दो अज्ञात लोग रात के वक्त मोटरसाइकिल पर आए और वे मरधाला बदरिया जुमा मस्जिद परिसर में घुस गए. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मस्जिद के प्रमुख से शिकायत मिली कि मस्जिद के भीतर 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और दो लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय सचिन राय और 24 वर्षीय कीर्तन पुजारी के तौर पर हुई है. दोनों युवक कदबा तालुका के कायकंबा गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. 

मुस्लिमों को दी धमकी: पुलिस अधिकारी

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मस्जिद एक चारदीवारी से घिरी हुई है. कदबा-मरधाला रोड के जंक्शन पर मस्जिद का एक गेट है. 24 सितंबर की रात लगभग 11 बजे दोनों युवक मस्जिद के भीतर घुसे और 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे.' पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों ने मुसलमानों को यहां नहीं रहने देने की धमकी भी दी. 

हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के लिए जाना जाता है इलाका 

मस्जिद के मौलवी और इसके प्रमुख घटना के वक्त अपने ऑफिस में मौजूद थे. जब वे बाहर निकले तो उन्होंने दो अनजान लोगों को मस्जिद से जाते हुए देखा. उन्होंने तुरंत मस्जिद की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. उन्हें मालूम चला कि मस्जिद के सामने सड़क पर एक संदिग्ध कार गुजर रही थी. मस्जिद समिति के सदस्य मोहम्मद फैजल ने कहा कि इस इलाके की पहचान हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए होती है. यही वजह है कि दोनों आरोपी इस एकता को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने सांप्रदायिक नफरत और तनाव पैदा करने की साजिश रची.

कदबा के सब-इंस्पेक्टर अभिनंदन ने कहा कि सोमवार को शिकायत मिलने के बाद हमने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि वह इस मामले की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं ये आरोपी किसी संगठन से तो नहीं जुड़े हुए हैं. सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने शराब के नशे में ये हरकत की है. उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं मिला है. 

यह भी पढ़ें: भारत के इस हनुमान मंदिर में मुस्लिम करते हैं पूजा, 150 साल पहले हिंदुओं ने दी थी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget