एक्सप्लोरर

कर्नाटक: BJP के संपर्क में कांग्रेस-JDS के विधायक, CM कुमारस्वामी बोले- सरकार पर संकट नहीं

पिछले कई दिनों से कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में अंदरूनी घमासान जारी है, वहीं कई विधायक नाराज़ भी बताए जा रहे हैं. ऐसे में कई ऐसे विधायक हैं जो लगातार बीजेपी से संपर्क में हैं.

बैंगलोर: कर्नाटक के सियासी गलियारों में फिर एक बार ‘ऑपरेशन कमल’ की गूंज सुनाई दे रही है. कांग्रेस के चार विधायकों के मुंबई पहुंचने की खबर के साथ ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है और वार पलटवार का सिलसिला फिर एक बार शुरू हो गया है. कैबिनेट में जगह ना मिलने और कांग्रेस के अंदरूनी झगड़ों के बीच खबर है कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार संकट में घिर रही है.

बीजेपी के संपर्क में हैं कुछ विधायक- सूत्र

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक आनंद सिंह, बी नागेन्द्रा, उमेश जाधव और बीसी पाटिल मुंबई पहुंच गए हैं, जबकि रमेश जारकीहोली और निर्दलीय विधायक आर शंकर भी मुंबई पहुंच सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी कांग्रेस के विधायक रामप्पा, भीमा नायक, के रमेश और जेडीएस के बी सत्यनारायणा और निर्दलीय उम्मीदवार नागेश के सम्पर्क में है.

हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेता और ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार ने केवल तीन विधायकों के ही नाम लिए और कहा कि बाक़ी विधायक उनके क्षेत्र में है. उन्होंने बीजेपी पर एक बार फिर राज्य में ‘ऑपरेशन कमल’ चलाने का आरोप लगाया है.

कर्नाटक विधानसभा के गणित पर एक नजर

दरअसल कर्नाटक विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 224 की है. यानी सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 113 विधायक ज़रूरी हैं. बीजेपी ने चुनाव में 104 सीटें जीती थीं. वहीं जेडीएस और कांग्रेस के मिलकर 116 विधायक है. वहीं दो निर्दलीय और एक बहुजन समाज पार्टी विधायक भी सत्ताधारी पक्ष के साथ हैं, जिससे गठबंधन का आंकड़ा 119 पहुंच जाता है.

उधर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इन खबरों को खारिज़ कर कहा है, ‘’तीनों विधायक मेरे संपर्क में हैं. तीनों ने मुझे सूचित किया और फिर मुंबई गए. मेरी सरकार किसी भी तरह के संकट में नहीं है. मैं इसे संभाल लूंगा, मीडिया इसकी चिंता ना करें.’’

कर्नाटक में 17 जनवरी तक सरकार गिरा देगी बीजेपी- सूत्र

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि बीजेपी ने कर्नाटक में 17 जनवरी तक सरकार गिराने का प्लान बनाया है. हालांकि विधानसभा में बीजेपी की स्थिति देखते हुए एक बार ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इससे साफ इंकार कर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं.

बीएस येदियुरप्पा ने कहा है, ‘’मुंबई के रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की कोई जानकारी नहीं है. तीन विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है. ये जेडीएस-कांग्रेस के बीच का मामला है. हम सिर्फ हमारे विधायकों पर फोकस्ड हैं.’’

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में अंदरूनी घमासान की खबरें

बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में अंदरूनी घमासान जारी है, वहीं कई विधायक नाराज़ भी बताए जा रहे हैं. ऐसे में कई ऐसे विधायक हैं जो लगातार बीजेपी से संपर्क में हैं. जिससे साफ तौर पर जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार संकट में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: सीट बंटवारे में JDS के साथ 'तीसरे दर्जे के नागरिक' जैसा व्यवहार न करे कांग्रेस- कुमारस्वामी

JNU विवाद: 3 साल बाद चार्जशीट दाखिल, कन्हैया कुमार ने भी लगाए थे देश विरोधी नारे- सूत्र

मायावती के बाद अखिलेश से मिले तेजस्वी, कहा- SP-BSP ही मोदी जी को हरा देंगे

CBI के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget