एक्सप्लोरर

Karnataka CM Race: '...तो क्यों बना रहे सीएम', मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में डीके शिवकुमार ने साफ कर दिया अपना रुख

Karnataka CM Race: कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस के सामने सवाल है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसे सीएम बनाया जाए. इसी बीच दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले हैं.

DK Shivakumar-Siddaramaiah Karnataka CM Race: कर्नाटक के अगले सीएम का नाम तय करने को लेकर कांग्रेस में लगातार तीसरे दिन मंथन जारी रहा. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल दोनों प्रमुख नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मंगलवार (16 मई) को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अलग-अलग मिले. दोनों ही नेताओं ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया.

पहले शिवकुमार कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर पहुंचे और वहां करीब आधे घंटे तक रहे. उनके जाने के बाद सिद्धरमैया ने खरगे से मुलाकात की. सिद्धरमैया एक घंटे से अधिक समय तक खरगे के आवास पर रहे.

सूत्रों ने क्या कहा?

इस बची सूत्रों ने बताया कि खरगे से मुलाकात के दौरान डीके शिवकुमार ने कहा कि वो राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया की दावेदारी का विरोध करते हुए कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हम उन्हीं के कारण हारे और 2020 में हमारी सरकार भी उन्हीं के कारण गिरी. ऐसे में सिद्धारमैया को फिर से क्यों मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है? 

ऐसे में सूत्रों ने आगे बताया कि अगर सीएम पद पर बधुवार (17 मई) कर सहमति नहीं बनी तो कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की होने वाली संभावित बैठक टाल दी जाएगी.  

आलाकमान से कहने पर दिया ये जवाब
इससे पहले जब शिवकुमार से पूछा गया कि क्या वह आलाकमान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि मैंने अपना काम किया है कांग्रेस पार्टी हमारी मां, मंदिर, सब कुछ है. महासचिव ने कहा है कि डीके आप अकेले आएं. इस कारण मैं अकेले दिल्ली जा रहा हूं. 

दरअसल कांग्रेस ने कर्नाटक की 224 सीटों में से 135 पर जीत दर्ज की है लेकिन इसके बाद मुख्यमंत्री के पद के चुनाव को लेकर चर्चा जारी है. इसी को लेकर नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसकी जानकारी दी और अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.

कांग्रेस विधायक दल ने रविवार (14 मई) को बेंगलुरु में एक होटल में हुई बैठक में  खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था. इसके बाद शिवकुमार और सिद्धारमैया कांग्रेस अध्यक्ष  खरगे से मिले हैं. 

इससे पहले खरगे ने शिवकुमार और सिद्धारमैया से मिलने से पहले मंगलवार (16 मई) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की थी. खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें- Karnataka CM Race: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की रेस में आया तीसरे नेता का नाम, कहा- मैं विधायकों के साथ शोरगुल कर सकता हूं लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget