एक्सप्लोरर

Karnataka CM Race: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की रेस में आया तीसरे नेता का नाम, कहा- मैं विधायकों के साथ शोरगुल कर सकता हूं लेकिन...

Karnataka CM Race: कर्नाटक में कांग्रेस के सामने सवाल है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसे मुख्यमंत्री बनाए जाए, लेकिन इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने अपनी दावेदारी ठोक दी है.

Karnataka CM Race: कर्नाटक में कांग्रेस जीत गई है, लेकिन पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से एक नाम तय करना है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सीएम पद को लेकर चल रही इस लामबंदी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने मंगलवार (16 मई) को कहा कि यदि पार्टी आलाकमान उनसे यह जिम्मेदारी लेने के लिए कहता है तो वह इसके लिए तैयार हैं. 

प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर  ने यह भी कहा कि आलाकमान पार्टी के लिए की गई उनकी सेवा से अवगत है. उन्हें यह नहीं लगता कि (मुख्यमंत्री) पद के लिए लामबंदी की जाए.  पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने रिपोर्टरों से कहा, ‘‘अगर आलाकमान फैसला करता है और मुझसे सरकार चलाने के लिए कहता है तो मैं जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हूं. 

जी परमेश्वर ने क्या कहा?
परमेश्वर का कहना था, ‘‘मुझे पार्टी आलाकमान में विश्वास है. मेरे कुछ निश्चित सिद्धांत हैं. मैं करीब 50 विधायकों को साथ ले सकता हूं और शोरगुल कर सकता हूं, लेकिन मेरे लिए पार्टी का अनुशासन महत्वपूर्ण है. अगर मेरे जैसे लोग चीजों का अनुसरण नहीं करते हैं तो पार्टी में कोई अनुशासन नहीं रहेगा. मैंने कहा है कि अगर आलाकमान मुझे जिम्मेदारी देता है तो मैं इसे लूंगा. मैंने यह नहीं कहा है कि मैं इसे नहीं लूंगा.

'वे सब कुछ जानते हैं'
परमेश्वर ने कहा कि वे (आलाकमान) भी अवगत हैं कि मैंने पार्टी के लिए काम किया है और (प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के रूप में) आठ साल पार्टी की सेवा की और (2013) में इसे सत्ता में लाया.  उन्होंने कहा कि मैंने उप मुख्यमंत्री के रूप में भी सेवा की है. वे सब कुछ जानते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि पद के लिए कहने या लामबंदी करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं चुप हूं. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं सक्षम नहीं हूं. मैं सक्षम हूं और यदि जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं उसे निभाऊंगा. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार दिल्ली में मौजूद हैं.  ये दोनों नेता मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Karnataka CM Race: क्या कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे डीके शिवकुमार? खुद दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget