एक्सप्लोरर

कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दी ये प्रतिक्रिया

बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. बोम्मई ने कहा कि वे पीएम और गृहमंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करेंगे.

Karnataka News: बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया. बोम्मई बुधवार या गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बोम्मई की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

बोम्मई ने क्या कहा?

बसवराज बोम्मई ने कहा, “मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा. मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला.” बोम्मई कर्नाटक के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा की जगह लेंगे.

हम सब बहुत खुश हैं- बीएस येदियुरप्पा

वहीं, कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना, हम सब बहुत खुश हैं. कर्नाटक बीजेपी के नेता के सुधाकर ने कहा, "यह फैसला सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से लिया. उन्हें पार्टी से ही नहीं, पार्टी के बाहर से भी सम्मान मिलता है. बसवराज एस बोम्मई संभवत: कल शपथ लेंगे."

पूर्व दिवंगत सीएम एस आर बोम्मई के बेटे हैं बसवराज बोम्मई

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बोम्मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का भी समर्थन था. बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस आर बोम्मई के पुत्र हैं. बोम्मई येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

सोमवार को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखा और गोविंद करजोल, आर अशोक, के एस ईश्वरप्पा, बी श्रीरामुलु, एस टी सोमशेखर, पूर्णिमा श्रीनिवास ने इसका अनुमोदन किया और पार्टी के नवनिर्वाचित नेता और नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे.”

घोषणा के तुरंत बाद बोम्मई ने येदियुरप्पा से आशीर्वाद मांगा और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी. नया नेता चुनने के लिये विधायक दल की बैठक शहर के एक होटल में हुई और इस दौरान बीजेपी संसदीय बोर्ड की तरफ से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद थे. अपनी बेदाग और गैर-विवादास्पद छवि के लिए चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है.

ममता का 'मिशन दिल्ली': पीएम से मिलीं, विपक्षी गठबंधन की अगुवाई पर कहा- देश करेगा नेतृत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
भारत में WhatsApp के 'Username' फीचर पर रोक, सरकार ने Meta से 3 दिनों में मांगा जवाब
भारत में WhatsApp के 'Username' फीचर पर रोक, सरकार ने मेटा से 3 दिनों में मांगा जवाब
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बढ़ा एक साल का कार्यकाल, सरकार का आदेश जारी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बढ़ा एक साल का कार्यकाल, सरकार का आदेश जारी
RSS Meeting 2026: RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget