Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Gram Chikitsalay Season 2 की टीम ने शो और अपने किरदारों के बारे में खुलकर बात की। Amol Parashar ने बताया कि डॉक्टर का रोल सही तरीके से निभाने के लिए उन्होंने खूब तैयारी की। शूटिंग के समय असली डॉक्टर भी मौजूद थे, ताकि हर सीन सही लगे। खासकर डिलीवरी वाला सीन बहुत ध्यान से शूट किया गया।
Akansha Ranjan Kapoor ने कहा कि उन्हें Dr. Gargi का रोल इसलिए पसंद आया क्योंकि यह उनके पहले के रोल से बिल्कुल अलग था। वहीं Dinesh Lal Yadav ने कहा कि आज लोग सच्ची और गांव से जुड़ी कहानियां देखना पसंद करते हैं, इसलिए ऐसे शो लोगों के दिल को छूते हैं।
टीम ने TVF की भी खूब तारीफ की। उनका कहना है कि TVF हमेशा नई और दिल से जुड़ी कहानियां लेकर आता है। सभी कलाकारों को भरोसा है कि Gram Chikitsalay Season 2 पहले सीजन से भी ज्यादा पसंद किया जाएगा और दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा
टॉप हेडलाइंस
























