एक्सप्लोरर

इन्फ्रा मुद्दों पर आलोचना हुई तो कर्नाटक के CM बोम्मई ने मंच पर संत से छीन लिया माइक, बोले- 'I Do My Job'

Basavaraj Bommai News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आलोचना होते देख अपने पास में बैठे एक संत से अचानक माइक छीन लिया. इससे मंच पर बैठे अन्‍य लोग असहज हो गए. जानिए आखिर क्या था मामला?

Karnataka CM Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार (27 जनवरी) को मंच पर एक संत से अचानक माइक छीन लिया. उन्‍होंने संत से माइक लेकर कहा, 'मैं अपना काम करता हूं.' इस घटना का वीडियो अब सुर्खियों में आ गया है. जिस वक्‍त ये सब हुआ, तब मंच पर बैठे अन्‍य लोग असहज हो गए.

यह मामला कर्नाटक के महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र का है, जब एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इन्फ्रा मुद्दों पर आलोचना का जवाब देने वाले थे. उस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने पास बैठे एक संत के हाथ से माइक छीन लिया. बेंगलुरु जिले के महादेवपुरा में कुछ मुद्दों पर संत की टिप्पणी से खफा बोम्मई को अपना पक्ष रखने के लिए दर्शकों के सामने ही संत से माइक छीनते देखा गया.

सीएम से आलोचना नहीं हुई बर्दाश्त?

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है और पार्टी की यहां इस साल चुनाव की तैयारियां चल रही हैं. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को इन्फ्रा मुद्दों पर आलोचना बर्दाश्‍त न होते देख अब उनके विरोधी सवाल उठा रहे हैं. एक वीडियो में सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को मंच पर माइक छीनते देखा जा सकता है. इसके बाद वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. 

कौन हैं वह संत जिनसे छीना माइक?

मुख्यमंत्री ने जिन संत से माइक छीना, उनका नाम ईश्वरानंदापुरी स्वामी (Eshwaranandapuri Swami) है. ईश्वरानंदापुरी स्वामी ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि हम हमेशा बेंगलुरु में भारी बारिश देखते हैं, जब बारिश होती है तो जनप्रतिनिधि और BBMP अधिकारी वहां जाते हैं. इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है. उन्होंने पूछा था कि कब इसका समाधान निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें: जब 1957 की डिबेट में भारतीय छात्र ने अपने जवाब से कर दी ब्रिटिश रिप्रजेंटेटिव की बोलती बंद, अब वायरल वीडियो पर शशि थरूर ने क्या कहा जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget