एक्सप्लोरर

Karnataka News: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को बताया 'कांग्रेस प्रायोजित'

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने दिल्ली में लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस प्रायोजित बताया है. इस पर काग्रेस ने अपना जताया है.

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को सोमवार को ‘कांग्रेस प्रायोजित’ बताया, जिसे लेकर विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कहासुनी हुई.

बोम्मई ने सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने इसकी कड़ी आलोचना की. बोम्मई ने कहा, 'दिल्ली में यह (किसानों का विरोध) आपके (कांग्रेस) द्वारा प्रायोजित है. किसान दिल्ली के आसपास आंदोलन कर रहे हैं. यह देश में कहीं और नहीं हुआ, क्योंकि यह प्रायोजित है.'

कांग्रेस ने जताया विरोध

कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने इसका कड़ा विरोध किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने इस बयान को किसानों का 'अपमान' करार दिया और बोम्मई से माफी मांगने को कहा. नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने इसे 'सबसे गैर जिम्मेदाराना' टिप्पणी करार दिया. बोम्मई की टिप्पणी के कारण सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ समय के लिए सदन में हंगामे की स्थिति रही.

हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपनी टिप्पणी पर कायम रहते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा से होने का दावा करने वाले किसानों का आंदोलन प्रायोजित है. उन्होंने कहा, 'इसकी एक राजनीतिक पृष्ठभूमि है, यह आपके द्वारा प्रायोजित है. यह एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर राजनीति के लिए है.'

कांग्रेस पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

बोम्मई ने आरोप लगाया कि आंदोलन के पीछे बाजारों के कमीशन एजेंटों का भी हाथ है क्योंकि वे नए कृषि कानूनों से चिंतित हैं. उन्होंने कांग्रेस से देश के लोगों को 'गुमराह' नहीं करने को कहा.

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रमेश कुमार ने पूछा कि क्या आंदोलन 'विदेशी ताकतों' द्वारा प्रायोजित है और इसके पीछे किसका हाथ है. इस पर बोम्मई ने कहा कि 1972-75 में इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान चाहे किसानों का आंदोलन हो या फिर मजदूरों का, हर किसी के पीछे ऐसी ताकतों का हाथ बताया जाता था.

उन्होंने कहा, 'लेकिन हम विदेशी हाथ होने की बात नहीं कह रहे हैं, क्योंकि विदेशी एजेंट पहले से ही प्रशासन के करीब रहे हैं. विदेशी एजेंट और कमीशन एजेंट जो ‘एपीएमसी’ को नियंत्रित करना चाहते हैं, वे इस विरोध को प्रायोजित कर रहे हैं.'

सिद्धरमैया पर साधा निशाना

बोम्मई ने सिद्धरमैया पर उनकी हालिया टिप्पणियों के लिये हमला बोला, जिसमें उन्होंने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर 'आपराधिक लूट' का आरोप लगाया था. बोम्मई ने चर्चा की शुरुआत करते हुए पूछा, 'क्या इसका मतलब यह है कि अतीत में सभी दलों की सरकारों ने कीमतें बढ़ाकर आपराधिक लूट की है?'

जवाब में, सिद्धरमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान में इस बात को स्वीकार किया है कि आपराधिक लूट हुई है. सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन्होंने 1973 में इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान ईंधन की कीमतों में सात पैसे की वृद्धि के विरोध में जनसंघ का सांसद रहते हुए ऐसी ही बात कही थी.

इसे भी पढ़ेंः
Mahant Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम योगी ने बताया अपूरणीय क्षति

Narendra Giri Maharaj Death: महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से सुसाइड नोट मिला, शिष्य आनंद गिरि का जिक्र- पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में संपत्ति सीज, D-कंपनी के नाम से धमकाकर हड़पा था बिल्डिंग का आधा हिस्सा
मुंबई में संपत्ति सीज, D-कंपनी के नाम से धमकाकर हड़पा था बिल्डिंग का आधा हिस्सा
4 लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देगी सरकार, इस राज्य में स्पेशल पैकेज का ऐलान
4 लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देगी सरकार, इस राज्य में स्पेशल पैकेज का ऐलान
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget