एक्सप्लोरर

Karnataka: सीएम बसवराज बोम्मई ने की अमित शाह से मुलाकात, क्या कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल?

Karnatak Cabinet May Be Reshuffled: बोम्मई ने कहा, ''मैंने अमित शाह से मिलकर उनसे कई मुद्दों पर बातचीत की और कैबिनेट फेरबदल पर भी चर्चा हुई. मैंने उनको राजनीतिक हालात से अवगत कराया.''

Karnatak Cabinet May Be Reshuffled: कर्नाटक मंत्रिमंडल (Karnatak Cabinet) में बहुप्रतीक्षित फेरबदल या विस्तार पर चर्चा के लिए बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavraj Bommai) ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में विचार करने के बाद अपना फैसला सुनाएगा. उन्होंने कहा कि 'किसी भी समय, कुछ भी हो सकता है.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी हाईकमान आगामी कुछ दिनों के दौरान होने वाले घटनाक्रम के आधार पर निर्णय लेगा. बोम्मई ने कहा, ''मैंने अमित शाह से मिलकर उनसे कई मुद्दों पर बातचीत की और कैबिनेट फेरबदल पर भी चर्चा हुई. मैंने उनको राजनीतिक हालात से अवगत कराया.''  मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि शाह ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं से बातचीत करेंगे और इसके आधार पर उचित निर्णय लेंगे.

 

बोम्मई पर है कैबिनेट विस्तार का दबाव
मुख्यमंत्री ने कहा, ''अगले दो-तीन दिनों के घटनाक्रम के आधार पर हम फैसला लेंगे और इसके बारे में सूचित करेंगे। यह बात उन्होंने (शाह) मुझसे कही.'' 
मुख्यमंत्री बोम्मई पर फिलहाल जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार करने का दबाव है. वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 29 मंत्री हैं, लेकिन पांच पद खाली हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है.

कैबिनेट विस्तार य फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकारः अरुण सिंह
इसके पहले पिछले सप्ताह कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की चर्चा को 'काल्पनिक' करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा था, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई  एक 'आम आदमी' हैं और यहां के लोग उनको पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट विस्तार या फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. 

यह भी पढ़ेंः

Karnataka BJP: क्या कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है बीजेपी, जानें पार्टी सचिव ने क्या कहा?

Loudspeaker Row: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस सभी को माननी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget