एक्सप्लोरर

Karnataka BJP: क्या कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है बीजेपी, जानें पार्टी सचिव ने क्या कहा?

कर्नाटक राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, Basavaraj S Bommai आम आदमी हैं, जिस तरह से वह गरीबों और किसानों के लिए काम कर रहे हैं, राज्य के लोग उन्हें पसंद करते हैं.

Karnataka BJP: कर्नाटक (Karnataka) में नेतृत्व में संभावित बदलाव की चर्चा को ‘काल्पनिक’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) एक ‘आम आदमी’ हैं और यहां के लोग उनको पसंद करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट विस्तार या फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. सिंह ने नेतृत्व परिवर्तन पर एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप जो प्रश्न पूछ रहे हैं, उसका कोई उत्तर नहीं है, काल्पनिक प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं है ... आप जो प्रश्न कर रहे हैं, वे काल्पनिक हैं और इनका कोई उत्तर नहीं है.’’

क्या बोम्मई होंगे विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा ?

यह पूछे जाने पर कि क्या बोम्मई 2023 के विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के लिए पार्टी का चेहरा होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘बसवराज बोम्मई एक आम आदमी हैं, जिस तरह से वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों और किसानों के लिए काम कर रहे हैं, राज्य के लोग उन्हें पसंद करते हैं.’’ बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी कहा कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कोई बात नहीं चल रही है और इस संबंध में केवल ‘‘अटकलें’’ लगाई जा रही हैं.

क्या आगामी चुनावों में सीएम के चेहरे को लेकर है कोई भ्रम की स्थिति ?

बीजेपी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने भी कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी में कोई भ्रम नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए स्पष्ट संदेश यह है कि हम वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के मार्गदर्शन में एक टीम के रूप में एक साथ अगले चुनाव में जा रहे हैं. हम चुनाव का सामना करेंगे और 150 सीटें जीतेंगे. अगर कुछ लोग दूसरे भ्रम में हैं, तो अच्छा है कि वे इससे बाहर आ जाएं.’’

Raj Thackeray Rally: औरंगाबाद रैली को लेकर MNS चीफ राज ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज, लाउडस्पीकर को लेकर दिया था अल्टीमेटम

 Jodhpur Communal Clash: 'हाथ में लाठी-डंडे, बच्चों के साथ मारपीट, ये हाल रहा तो हिंदुस्तान में गृह युद्ध हो जाएगा', जोधपुर हिंसा के पीड़ितों ने बताया आंखों देखा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget