एक्सप्लोरर

Karnataka Cabinet Expansion: सिद्धारामैया सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, सुबह 11:45 बजे 24 नए मंत्री लेंगे शपथ, जातीय समीकरण साधने पर जोर

Karnataka Cabinet: आज कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। मंत्रिमंडल में 24 विधायक, मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस लिस्ट में भी कर्नाटक में पावर बैलेंस का ध्यान रखा गया है.

Karnataka Cabinet Expansion Update: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज (27 मई) होगा. कांग्रेस आलाकमान ने मंत्री बनाए जाने वाले नेताओं के नामों पर मुहर लगा दी है. शनिवार को 24 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे और दिनेश गुंडुराव मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. वहीं, कैबिनेट में लक्ष्मी हेब्बालकर अकेली महिला मंत्री के रूप में शपथ लेंगी.  

शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में होगा. वैसे एक बार फिर मंत्रियों को चुनने में कांग्रेस आलाकमान की चली है. ये कांग्रेस के लेडर हेड से साफ हो रहा है. कांग्रेस अलाकमान ने राज्य में पावर इक्वेशन, जिलों और जातीय समीकरणों के ध्यान में रखकर ही विधायकों का चयन किया है. विधायकों के नाम के आगे  उनकी जाति भी लिखी गई है. जैसे रहीम खान मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. जबकि बी नगेंद्र ST समुदाय से आते हैं.

किस समुदाय से कितने विधायक

वैसे सबसे ज्यादा 6 विधायक लिंगायत समुदाय से हैं जबकि 4 विधायक वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 5 SC/ST विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. जबकि बैकवर्ड समुदाय के 5 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा एक मुस्लिम, एक ब्राह्मण, एक नामधारी रेड्डी और एक जैन समुदाय का विधायक भी मंत्री बनेगा.

कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ 34 मंत्रियों की संख्या पूरी हो जाएगी क्योंकि 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम और 8 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

शपथ लेने वाले 24 मंत्रियों में कौन कौन शामिल

जिन 24 लोगों के मंत्री के तौर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी है, उनमें एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र शामिल हैं.

मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की सीएम सिद्धारमैया को लिखी चिट्ठी सामने आई है. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी की बात कही गई है. मंत्रिमंडल की लिस्ट में भावी मंत्रियों की जातियों का भी जिक्र किया गया है.

Karnataka Cabinet Expansion: सिद्धारामैया सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, सुबह 11:45 बजे 24 नए मंत्री लेंगे शपथ, जातीय समीकरण साधने पर जोर

किस जाति से कितने मंत्री?

नामधारी रेड्डी 1, वोक्कालिगा 4, एससी-राइट 1, बनजिगा वीरशैव लिंगायत 1, एसटी 2, ब्राह्मण 1, रेड्डी लिंगायत 1, पंचमशाली लिंगायत 2, एससी-लेफ्ट 1, सदर लिंगायत 1, एससी भोवी 1, आदि बनजिगा लिंगायत 1, मोगावीरा (बीसी) 1, मुस्लिम 1, जैन 1, मराठा (बीसी) 1, राजू (बीसी) 1, कुरुबा (बीसी) 1, एडिगा (बीसी) 1.

यह भी पढ़ें-

सेंगोल पर संग्राम, विपक्ष के बहिष्कार के बीच पीएम मोदी बोले- नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget