एक्सप्लोरर

'सड़क-सीवेज की समस्या पर नहीं, लव जिहाद पर बात करो', कार्यकर्ताओं से बोले कर्नाटक बीजेपी चीफ

Nalin Kumar Kateel: कर्नाटक के बीजेपी सांसद नलिन कुमार कटील ने मंगलुरु में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सियासी विवाद खड़ा कर दिया. कांग्रेसी नेता बोले- ये बीजेपी के आखिरी दिन हैं.

Politics On Love Jihad: कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद नलिन कुमार कटील (Nalin Kumar Kateel) ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को लव जिहाद (Love Jihad) के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए न कि सड़क और सीवेज की समस्याओं पर. बता दें कि लोकसभा सांसद ने सोमवार को मेंगलुरु में 'बूथ विजय अभियान' में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया.

'बच्चों के भविष्य की चिंता है तो लव जिहाद पर बात करो'
बता दें कि नलिन कुमार कटील कर्नाटक में बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों से कह रहा हूं कि सड़क और सीवेज जैसे छोटे मुद्दों पर बात न करें. अगर आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है और आप लव जिहाद को रोकना चाहते हैं तो इसके लिए हमें बीजेपी की जरूरत है. केवल बीजेपी सरकार (BJP Govt) ही कानून लाकर 'लव जिहाद' को रोक सकती है. इसलिए लव जिहाद से छुटकारा पाने के लिए हमें बीजेपी को सत्‍ता में बरकरार रखना होगा.”

कांग्रेस ने BJP सांसद पर साधा निशाना
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने नलिन कुमार कटील के लव जिहाद वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीजेपी नेता (Karnataka BJP Leader) ने अच्‍छा बयान नहीं दिया. वह देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. डीके शिवकुमार ने कहा, "उन्होंने बहुत बुरी बात कही है. वे विकास नहीं देख रहे हैं, वे नफरत देख रहे हैं और देश को बांट रहे हैं. वे केवल भावनाओं की बात कर रहे हैं. हम लोगों से विकास की बात कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनका पेट भरा रहे. हम रोजगार सृजन चाहते हैं, हम चाहते हैं कि कीमतें काबू में रहें और आम आदमी के लिए कोई समस्या न पनपे. हम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के बारे में चिंतित हैं,”

'ये बीजेपी के आखिरी दिन हैं, बत्ती बुझ जाएगी'
सांप्रदायिक मुद्दों पर बीजेपी को बेनकाब करने की कांग्रेस की योजना के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा, “हम 11 (जनवरी) से दौरे शुरू कर रहे हैं. हम सभी नुक्कड़ और कोनों की यात्रा करेंगे और समाज के सभी वर्गों से मिलेंगे. बीजेपी ने जो कुछ किया है, हम उसे बताएंगे. ये बीजेपी के आखिरी दिन हैं. उनकी बत्ती बुझ जाएगी, हमारी जल जाएगी.''

'बीजेपी ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया'
कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता बीके हरिप्रसाद ने नलिन कुमार के बयान पर कहा, “नलिन कुमार ने अपने जीवनकाल में एक बार सच बोला है. बीजेपी ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया. वे वो काम करने में विफल रहे हैं जो लोग चाहते थे, तो वे सांप्रदायिक मुद्दों की ओर मुड़ जाते हैं. वे मंगलुरु में शांति भंग करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें:'46 लाख हिंदुओं के हत्‍यारे और शिवाजी महाराज को कैद करने वाले औरंगजेब को महान बताएंगे क्‍या?', BJP नेता का उद्धव पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बठिंडा-पानीपत की हवा में घुला सबसे ज्यादा जहर, AQI 1000 पार, जानें देश के सबसे प्रदूषित शहरों का हाल
बठिंडा-पानीपत की हवा में सबसे ज्यादा जहर, AQI 1000 पार, पढ़ें सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
चीन के शिनजियांग में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
चीन के शिनजियांग में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
Explained: NC के भीतर असंतोष! क्या कश्मीर में बन रही है तीसरी राजनीतिक धुरी
Explained: NC के भीतर असंतोष! क्या कश्मीर में बन रही है तीसरी राजनीतिक धुरी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget