एक्सप्लोरर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: ओवैसी का एलान, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की पार्टी JDS को समर्थन देगी AIMIM

ओवैसी ने कहा, ‘‘पूरी कोशिश की जाएगी कि जेडीएस अधिकतम संख्या में सीटें जीतें. (एचडी) कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए और देवगौड़ा नीत पार्टी का शासन कर्नाटक में होना चाहिए.’’

हैदराबाद: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इतेहदुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) ने कर्नाटक चुनाव में जेडीएस को समर्थन देने का आज एलान किया. जेडीएस पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी है. कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. ओवैसी ने कहा कि विचार-विमर्श और सलाह-मशविरे के बाद पार्टी ने जेडीएस को समर्थन देने का फैसला किया है. इससे पहले एआईएमआईएम ने खुद के उम्मीदवार उतारने का संकेत दिया था.

कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए: ओवैसी

ओवैसी ने कहा, ‘‘पूरी कोशिश की जाएगी कि जेडीएस अधिकतम संख्या में सीटें जीतें. (एचडी) कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए और देवगौड़ा नीत पार्टी का शासन कर्नाटक में होना चाहिए.’’ कुमारस्वामी देवगौड़ा के बेटे हैं और जेडीएस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख हैं. एआईएमआईएम के अध्यक्ष के मुताबिक, उनकी पार्टी का मानना है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही हैं. इसलिए उन्होंने जेडीएस को पूरी तरह से समर्थन करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.’’

कर्नाटक और केंद्र में गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकारें बनें: ओवैसी

हैदराबाद से सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले ही कुमारस्वामी से बात कर ली है और जेडीएस को अपनी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वह और एआईएमआईएम के अन्य सदस्य जेडीएस के लिए समर्थन हासिल करने के लिए जनसभाएं करेंगे. ओवैसी ने कहा कि यह कर्नाटक और देश के हित में है कि कर्नाटक और केंद्र में गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकारें बनें. एआईएमआईएम के तेलंगाना विधानसभा में सात सदस्य हैं.

12 मई को कर्नाटक में होंगे विधानसभा चुनाव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पिछले हफ्ते बेंगलुरू की अपनी यात्रा के दौरान संघीय मोर्चे के गठन के प्रस्ताव पर जेडीएस से समर्थन मांगा था और जेडीएस को अपनी पार्टी की हिमायत का का ऐलान किया था. कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस , बीजेपी और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget