एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: मांड्या जिले की सातों सीटों पर JDS का रहा है कब्जा, बीजेपी का आज तक नहीं खुला खाता

Karnataka Election: जनता दल( सेकुलर) इस बार भी मांड्या जिले को अपने कब्जे में करने की पूरी कोशिश करेगी, तो वहीं बीजेपी भी मांड्या जिले में अपनी पैठ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहेगी.

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में महौल गर्म है, सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ चुनावी मैदान में उतर गई हैं. बीजेपी और कांग्रेस के बीच राज्य के क्षेत्रीय पार्टी जेडी(एस) भी अपने गढ़ कर्नाटक के मांड्या जिले को बरकरार रखने के लिए एक नई चुनावी रणनीति की तलाश में है. जेडी(एस) ने 2018 में यहां के सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी. कहा जाता है कि मांड्या जिला इस पार्टी का अभेद किला है, यहां जेडी(एस) का पिछले एक दशक से एकाधिकार रहा है.

जेडी(एस) सभी सीटों को बरकरार रखना चाहिए

जनता दल( सेकुलर) इस बार भी मांड्या जिले को अपने कब्जे में करने की पूरी कोशिश करेगी, हालांकि अगर मांड्या निर्वाचन सीट की बात करें तो यहां पार्टी के लिए एक चुनौती जरूर होगी. जेडी(एस) मांड्या सीट पर साल 2004, 2008 और 2018 में जीत दर्ज कर चुकी है, लेकिन उसे कांग्रेस से खतरा जरूर हो सकता है. कांग्रेस के दिवंगत अभिनेता-राजनेता अंबरीश साल 2013 में यहां से जेडीएस को हरा कर जीत हांसिल करने में कामयाब रहे थे. जबकि पिछले विधानसभा 2018 के चुनाव में अंबरीश कांग्रेस के साथ झगड़े को लेकर चुनाव नहीं लड़े थे. 

क्षेत्रीय पार्टी का एक बहुल वर्ग चाहता है कि पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी मांड्या सीट से चुनाव लड़ें, लेकिन पार्टी इस विकल्प पर सावधानी से विचार कर रही है. इस बात पर कुमारस्वामी ने कहा कि हर चुनाव अलग होता है. उन्होंने कहा, 'हमने पिछली बार सभी सात सीटें जीती थीं क्योंकि तब हमारी रणनीति उपयुक्त थी. हमें सभी सीटों को बरकरार रखना चाहिए, इसलिए हमें एक उपयुक्त योजना तैयार करनी चाहिए.

यहां जेडी(एस) का एक दशक से एकाधिकार रहा है

बीजेपी भी मांड्या जिले में अपनी पैठ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इस लड़ाई को त्रिकोणीय मुकाबले में बदल रही है. सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी यहां से कुछ सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है. इस सिलसिले में पार्टी एलआर शिवराम गौड़ा के साथ बातचीत कर रही है. कहा जा रहा है कि उन्हें नागमंगला सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारा जा सकता है. पार्टी ने मांड्या से निर्दलीय सांसद और दिवंगत नेता अंबरीश की पत्नी सुमालता को भी पार्टी का समर्थन दिया है, जिससे यहां का मुकाबला दिलचस्प दिखाई दे रहा है. 

हालांकि जेडी(एस) को बीजेपी से ज्यादा खतरा नही दिख रहा है क्यूकि बीजेपी आजतक मांड्या जिले में खाता भी नहीं खोल पाई है. शुरुआती विधानसभा चुनाव में यहां पर कंग्रेस का दबदबा था लेकिन पिछले एक दशक से जेडी(एस) ने इस जिले में अपनी पकड़ मजबूत की है. बता दें कि मांड्या जिले में मालवल्ली, मद्दुर, मेलुकोट, मांड्या, श्रीरंगपटना, नागमंगला और कृष्णराजपेट मिलाकर कुल सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है, जिसे हाल के दशक में जेडी(एस) के एक अभेद किले के रुप में जाना जाता है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कैश, शराब और सोना! कर्नाटक चुनाव से पहले Freebies बांटने के लिए लाए थे 70 करोड़ और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget