एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस में बढ़ रही मतभेद की खाई, कर्ण सिंह ने केंद्र के कदम को सही ठहराया

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है. पार्टी के कई नेता सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं तो कई नेता सरकार के फैसले के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने को लेकर कांग्रेस पार्टी दो खेमे में बंटी हुई नजर आ रही है. पार्टी के सीनियर नेता कर्ण सिंह ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जम्मू कश्मीर को लेकर उन्होंने सरकार के कदम को सही ठहराते हुए इसका समर्थन किया है. कर्ण सिंह की ओर से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि वह मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं. अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) बांटने का फैसला स्वागत योग्य है.

पत्र में कर्ण सिंह ने कहा, ''जम्मू कश्मीर को लेकर सरकार का यह फैसला चौकाने वाला है. सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम का स्वागत करना चाहिए. कश्मिरियों से सरकार को राजनीतिक बातचीत जारी रखना चाहिए.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''नजरबंद दोनों क्षेत्रीय पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेताओं उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को छोड़ना चाहिए. कश्मीर को बचाए रखने में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.''

अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस में बढ़ रही मतभेद की खाई, कर्ण सिंह ने केंद्र के कदम को सही ठहराया

कर्ण सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों ने मिलकर केंद्र और राज्य में सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है. ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं की मेहनत को भुलाया नहीं जा सकता है.

बंटी हुई नजर आ रही है कांग्रेस

एक तरफ गुलाम नबी आजाद और पी चिदंबरम जैसे कई बड़े नेता सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, तो दूसरी ओर जनार्दन द्विवेदी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेता सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं.

बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लगभग समाप्त कर दिया है. इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए राज्य में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

अनुच्छेद 370 पर पी चिदंबरम ने सरकार से पूछा सवाल- ताकत के बल पर किसी समस्या का समाधान हुआ है

गुलाम नबी आजाद के बयान पर बीजेपी का पलटवार, देखिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget