एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में PFI कनेक्शन की जांच, विवादित संगठन को बैन करने की कई बार उठी है मांग- पूरा ब्योरा

Ban On PFI: कानपुर में फैली हिंसा के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई का नाम सामने आ रहा है. इस संगठन को बैन करने के लिए पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है. आखिर ये है क्या और क्यों बैन की मांग उठी

PFI Connection: कानपुर के बेकनगंज इलाके में हुई हिंसा (Kanpur Violence) मामले में पुलिस (UP Police) ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है और कई लोगों पर पर एफआईआर (FIR) दर्ज की है. इस मामले पर कानपुर के पुलिस कमिश्नर (Kanpur Police Commissioner) ने कहा है कि मोबाइल की जांच करने पर पता चला है कि पीएफआई (PFI) की कुछ सामग्री मिली है, जिससे पीएफआई कनेक्शन (PFI Connection) से इंकान नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया है कि सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही इसका पूरा खाका तैयार कर लिया जाएगा. मामले में जितने लोग भी गिरफ्तार हुए हैं वो सभी कानपुर के हैं.

कानपुर हिंसा में सवाल इसलिए गहरा हो जाता है क्योंकि जिस दिन पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहर में होते हैं उसी दिन हिंसा फैलाई जाती है. इस मामले में पीएफआई का कनेक्शन सामने आ रहा है. आरोप है कि पीएफआई ने ही स्थानीय लोगों की मदद से कानपुर में हिंसा फैलाई है. लेकिन ये पीएफआई है क्या जिसे पहले भी बैन करने की मांग हो चुकी है.

यहां जानिए इसके बारे में 10 बड़ी बातें-

  • पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front Of India) को एक चरमपंथी इस्लामी संगठन माना जाता है.
  • पीएफआई का गठन साल 2006 में एनडीएफ यानी नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट (National Dovelopment Front) के मुख्य संगठन के तौर पर किया गया था. इसका मुख्यालय दिल्ली में है.
  • एनडीएफ (NDF) के अलावा पीएफआई (PFI) ने कई राज्यों के संगठनों के साथ मिलकर अपनी पकड़ मजबूत की है.
  • पीएफआई का विवादों से पुराना नाता है. साल 2012 में कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court)ने पीएफआई की गतिविधियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था.
  • एनआईए (NIA) ने पीएफआई को कई मामलों में नामजद किया है.
  • गृह मंत्रालय के मुताबिक, यूपी में नागरिकता कानून (NSA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, वाराणसी, आजमगढ़ और सीतापुर क्षेत्रों में PFI सक्रिय रहा है.
  • यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) कई बार पीएफआई को बैन करने की मांग कर चुकी है.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने एक बार कहा था कि स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) यानी सिमी के कई कार्यकर्ता अब पीएफआई में शामिल हो चुके हैं.
  • यही बात यूपी सरकार ने इस पर बैन लगाने को लेकर कही थी. ये संगठन राज्य में हिंसा फैलाने (Violence in State) का काम करता है.
  • पीएफआई यूपी समेत करीब 7 राज्यों में एक्टिव (Active) है.

ये भी पढ़ें: Kanpur Violence पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का दावा- हयात जफर हाशमी है मास्टरमांइड

ये भी पढ़ें: Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में 30 गिरफ्तार, आरोपियों को पकड़ने में लगी 10 टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget