एक्सप्लोरर

Kanjhawala Death Case: अंजलि की मौत की जांच के लिए गुजरात से दिल्ली आई फॉरेंसिक टीम, अहम खुलासे की उम्मीद!

अंजलि की स्कूटी को एक कार ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात को टक्कर मार दी थी. वाहन के साथ सड़क पर करीब 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

Delhi Kanjhawala Accident: दिल्ली के कंझावला कांड में पुलिस तफ्तीश जारी है. अदालत ने छह आरोपियों दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन, मनोज मित्तल और आशुतोष भारद्वाज को 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और फॉरेंसिक जांच से काफी कुछ सामने आ रहा है.

अब बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र के सिंह के अनुरोध पर राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (गांधीनगर, गुजरात) के पांच एक्सपर्ट की एक टीम सुल्तानपुरी पहुंची है. विशेषज्ञों की टीम अंजलि की मौत की जांच करेगी. पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक जांच से केस में कुछ अहम सबूत हाथ लग सकते हैं. टीम में 3 महिलाएं और 2 पुरुष हैं.

'PCR कॉल पर कार्रवाई में देरी क्यों हुई?'

इससे पहले, दिल्ली की एक अदालत ने कंझावला मामले में शुरुआती पीसीआर कॉल पर कार्रवाई में देरी के कारणों पर दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने सोमवार को एक आदेश में कहा, "वह (संयुक्त पुलिस आयुक्त) शुरुआत में तड़के 3.24 बजे और 4.11 बजे आए पीसीआर कॉल पर कार्रवाई में हुई देरी की वजह बताते हुए रिपोर्ट सौंपें."

'CCTV फुटेज का संरक्षण करें'

न्यायाधीश ने पुलिस अधिकारी को ये निर्देश भी दिया कि वह घटनास्थल के "सीसीटीवी फुटेज का संरक्षण तत्काल सुनिश्चित करे, ताकि संबंधित तकनीकी साक्ष्यों के साथ छेड़खानी से बचा जा सके." 

बता दें कि अदालत ने छह आरोपियों दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन, मनोज मित्तल और आशुतोष भारद्वाज को 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पर्याप्त ठोस सबूत दिए हैं.

कंझावला कांड

गौरतलब है कि अंजलि सिंह की स्कूटी को एक कार ने 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह कार के नीचे फंस गईं और वाहन के साथ सड़क पर करीब 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- 'अपराध एक, सजा अलग क्यों', शंकर मिश्रा को जेल तो जौहर अली खान को बेल पर भड़के कपिल मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget