एक्सप्लोरर

कंगना को मिली वाई प्लस की सिक्योरिटी, अनिल देशमुख बोले- ये आश्चर्यजनक है कि...

अनिल देशमुख ने कहा कि यह आश्चर्यजनक और दुखद है कि जो लोग महाराष्ट्र और मुंबई का अपमान करते हैं उन्हें केंद्र की तरफ से वाई लेवल की सुरक्षा दी जा रही है.

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वाई प्लस’  कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. अब उनकी सुरक्षा में 10 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो शिफ्ट के हिसाब से हर समय उनकी सुरक्षा में लगे रहेंगे. 9 सितंबर को कंगना मुंबई पहुंचने वाली हैं, इससे पहले उन्हें ये सुरक्षा दी गई है. इस पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि  यह आश्चर्यजनक और दुखद है कि जो लोग मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उन्हें केंद्र की तरफ से 'वाई' स्तर की सुरक्षा दी जा रही है.

अनिल देशमुख ने कहा, “यह आश्चर्यजनक और दुखद है कि जो लोग मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उन्हें केंद्र द्वारा 'वाई' स्तर की सुरक्षा दी जा रही है. महाराष्ट्र न केवल एनसीपी, शिवसेना या कांग्रेस का है, बल्कि बीजेपी और जनता का भी है. अगर महाराष्ट्र का अपमान होता है तो सभी पार्टी के लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए.”

दरअसल, अभिनेत्री ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी और इससे पहले उन्होंने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा था. इस बयान के बाद शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत और अनिल देशमुख ने कंगना के बयान पर आपत्ति जताई थी.

अनिल देशमुख ने तो यहां तक कह दिया था कि कंगना को मुंबई या महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है. वहीं संजय राउत ने कुछ दिन पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई नहीं आने की धमकी दी.

कंगना को हिमाचल प्रदेश की बेटी बताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो के माध्यम से सोमवार को बयान जारी करके सीआरपीएफ की ओर से मिलने वाली सुरक्षा के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अभिनेत्री को सुरक्षा मुहैया करा रही है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget