एक्सप्लोरर

क्या बिहार चुनाव में NDA की स्टार प्रचारक होंगी कंगना रनौत, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा है

एक सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी के पास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद एक बहुत बड़े स्टार प्रचारक हैं. ऐसे में नरेंद्र मोदी जी के रहते किसी दूसरे स्टार प्रचारक की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है कि अभिनेत्री कंगना रनौत बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की स्टार प्रचारकों में से एक होंगी.

बोधगया में एक सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी के पास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद एक बहुत बड़े स्टार प्रचारक हैं. ऐसे में नरेंद्र मोदी जी के रहते किसी दूसरे स्टार प्रचारक की जरूरत नहीं है.

बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में बीजेपी के छोटे भाई की भूमिका में होने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई छोटा-बड़ा भाई नहीं है. सभी एक दूसरे के सहयोगी हैं. जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी एक-दूसरे के साथ सहयोग कर बिहार में एनडीए की भारी बहुमत वाली सरकार बनाएंगे. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सलाह दी है कि वह कंगना रनौत से लड़ने की जगह पर कोरोना से लड़ाई लड़ने में अपना समय लगाएं.

आपको बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार इन दिनों आमने सामने हैं. हाल में महाराष्ट्र सरकार से विवाद होने के बाद बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना रनौत के दफ्तर पर बुलडोज़र चलवा दिया था, जिसके बाद से कंगना ने सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है.

कंगना ने राज्यपाल से की मुलाकात

आज इस पूरे विवाद को लेकर कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल से बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई की शिकायत की. मुलाकात के बाद कंगना ने कहा, "मेरे साथ जो भी अन्याय हुई उसे लेकर बात की. वो हमारी अभिवावक हैं यहां पर. मुझे न्याय मिलेगा, ऐसी उम्मीद है. मैं कोई राजनेता तो हूं नहीं. मुझे हमेशा से इस शहर ने बहुत कुछ दिया है लेकिन अचानक ऐसा बर्ताव हुआ. मुझे राज्यपाल महोदय ने बेटी की तरह सुना है. मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. हमारे देश के जो लोग हैं खासकर जो बच्चियां उनका सिस्टम में भरोसा बना रहे.''

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- राजनीति पर नहीं बोलूंगा, मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें  दफ्तर के बाद अब कंगना के घर पर बीएमसी की नज़र, अवैध निर्माण को लेकर भेजा नोटिस 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget