एक्सप्लोरर

दफ्तर के बाद अब कंगना के घर पर बीएमसी की नज़र, अवैध निर्माण को लेकर भेजा नोटिस

इससे पहले बीएमसी ने आनन-फानन में कंगना के पाली हिल में बने दफ्तर में अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बुलडोज़र चलाया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के दरमियान जारी विवाद के बीच अब बीएमसी ने कंगना को एक और झटका देने की तैयारी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक बीएमसी ने अभिनेत्री के खार वाले घर में कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा है.

इससे पहले बीएमसी ने आनन-फानन में कंगना के पाली हिल में बने दफ्तर में अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बुलडोज़र चलाया था. अब बीएमसी ने कंगना के घर को निशाने पर लिया है और वहां अवैध निर्माण होने को लेकर अभिनेत्री को नोटिस जारी कर दिया है.

आपको बता दें कि कंगना के घर में हुए कथित अवैध निर्माण का मामला फिलहाल कोर्ट में है. इस केस में 25 सितंबर को सुनवाई होनी है. सूत्रों के मुताबिक बीएमसी ने कहा है कि कंगना के घर में उनके दफ्तर से ज्यादा बीएमसी के नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण किया गया है.

आपको बता दें कि हाल ही में बीएमसी ने विवादों के बीच ढिंढोसी सिटी सिविल कोर्ट से अपील कर कंगना के घर में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने की इजाज़त मांगी थी. कंगना का घर मुंबई के खार इलाके में DB ब्रिज इमारत की पांचवीं मंजिल पर है.

बीएमसी के आरोपों के मुताबिक कंगना के फ्लैट में आठ बदलाव किए गए हैं, जो नियमों के विरुद्ध हैं. आठ बदलाव हैं- फ्लैट में प्लांटेशन, छज्जा, बालकनी, टॉयलेट में बदलाव, स्टेयरकेस, किचन.

क्या है पूरा मामला आरोप है कि साल 2018 में कंगना ने अपने घर में कई बदलाव किए थे जो नियमों के तहत नहीं हैं. इस संबंध में उस वक्त बीएमसी ने एमआरटीपी एक्ट के अंतर्गत नोटिस जारी किया था.

उस वक्त कंगना रनौत ने सिटी सिविल कोर्ट में स्टे ऑर्डर लेकर बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगवाई थी. लेकिन उस वक्त कंगना ने कोई भी रेनोवेशन इजाजत का पत्र कोर्ट में पेश नहीं किया था, इसलिए बीएमसी ने कार्रवाई का स्टे ऑर्डर स्थगित करने की मांग को लेकर कोर्ट में नया सबमिशन किया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- राजनीति पर नहीं बोलूंगा, मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें  दफ्तर के बाद अब कंगना के घर पर बीएमसी की नज़र, अवैध निर्माण को लेकर भेजा नोटिस 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने शायद ही कभी इतनी...' हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल '4 में कैसे नजर आए एक्टर सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
'धमाल '4 में कैसे नजर आए सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget