एक्सप्लोरर

वाई प्लस सुरक्षा पाने वाली बॉलीवुड की पहली कलाकार होंगी कंगना रनौत, जानें इस सिक्योरिटी की खास बातें

इस सिक्योरिटी के अंदर सीआरपीएफ के स्पेशल कमांडो कंगना की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का मतलब है कि खुफिया एजेंसियों को खतरे के बारे में खास सूचना मिली है.

नई दिल्ली: अदाकारा कंगना रनौत बॉलीवुड की पहली कलाकार बन गयी हैं, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी है. सुरक्षा घेरे के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्पेशल कमांडो उनकी हिफाजत करेंगे.

देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित करीब 60 विशिष्ट लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि रनौत बॉलीवुड की पहली अदाकारा होंगी जिनकी रक्षा सीआरपीएफ कमांडो करेंगे.

सीआरपीएफ के कर्मी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता की भी हिफाजत करते हैं. मुकेश अंबानी को ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई जबकि उनकी पत्नी को ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा हासिल है. हालांकि, सरकार से मिलने वाली सुरक्षा के बदले उन्हें रकम का भुगतान करना पड़ता है.

फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि कंगना रनौत को सुरक्षा के लिए सरकार को रकम का भुगतान करना होगा या नहीं. ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत 10-11 कमांडो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में कंगना की रक्षा करेंगे.

इन कमांडो में से कहीं भी आने-जाने पर कंगना के साथ दो-तीन सशस्त्र पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) होंगे, जबकि अन्य कर्मी उनके आवास पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आवास पर तैनात कर्मियों को वहां आने-जाने वाले लोगों की पहुंच को सीमित करने का अधिकार होगा

कंगना रनौत को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का मतलब है कि खुफिया एजेंसियों को खतरे के बारे में खास सूचना मिली है. उनके सुरक्षा कर्मियों के लिए एक ‘एस्कॉर्ट वाहन’ भी मिलने की संभावना है.

अधिकारियों ने बताया कि जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी ‘एस्कॉर्ट वाहन’ मिलते हैं और ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी एक ‘पायलट वाहन’ के साथ ही ‘एस्कॉर्ट वाहन’ की सुविधा दी जाती है. बॉलीवुड के अन्य कलाकारों को या तो महाराष्ट्र पुलिस से सुरक्षा मिलती है या वे निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवा लेते हैं.

SSR Case: रिया की शिकायत पर विकास सिंह बोले- ये सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिलने देने की कोशिश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का बड़ा हमला, 'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे'
इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का बड़ा हमला, 'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे'
बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'
बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget