एक्सप्लोरर

मुंबई: कमला मिल्स हादसे में 14 की मौत, बीएमसी के पांच अधिकारी सस्पेंड

मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में करीब 12 लोग जख्मी हैं.

मुंबई: मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में करीब 12 लोग जख्मी हैं, जिन्हें करीब के अस्पतालों में भर्ती किया गया है. घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. मरने वालों में 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. रेस्तरां में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे, फायर एग्जिट पर सामान रखा था, लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. आग लगने पर रेस्तरां मैनेजमेन्ट के लोग फरार हो गए.

मुंबई: कमला मिल्स हादसे में 14 की मौत, बीएमसी के पांच अधिकारी सस्पेंड

हादसे वाली जगह पर सीएम, बीएमसी के पांच अधिकारी सस्पेंड मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में हादसे वाली जगह पर पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घटना की जांच के आदेश की जानकारी भी दी. वहीं दूसरी ओर सरकार ने कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कमला मिल इलाके में बने रेस्टोरेंट की शिकायत बीएमसी में की थी. लेकिन इन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई.

ऐसे हुआ हादसा आधी रात के वक़्त सबसे पहले आग तीसरी मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में लगी और ये फैलकर दूसरे तीन रेस्टोरेंट में लग गई. पुलिस ने मोजो रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. होटल मालिक समेत 3 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें कई टीवी चैनलों के भी ऑफिस हैं. बीएमसी अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर पहुंची. सुबह करीब 6.30 बजे आग पर नियंत्रण पाया गया. अधिकांश पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दमकल कर्मचारी 10 अन्य लोगों को आग से बचाने में कामयाब रहे.

mum-1

दम घुटने से मौत घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल, भाटिया अस्पताल, ऐयरोली बर्न्‍स अस्पताल में दाखिल कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल दो लोगों को सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. केईएम अस्पताल के डीन अविनाश सुपे ने कहा कि पीड़ितों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि ज्यादातर लोगों की मौत जलने से अधिक दम घुटने के कारण हुई है. कई लोगों ने टॉयलेट में घुस कर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन दम घुटने से सभी की मौत हो गई.

MUMBAI

खुशी नहीं मौत मिली कुछ लोग ऐसे थे जो न्यू ईयर पार्टी के लिए मुंबई आए थे तो कुछ लोग बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए यहां इकट्ठे हुए थे. 22 साल की यशा ठक्कर भी नए साल का जश्न मनाने आईं थीं. यशा चचेरे भाई-बहन के साथ मोजो रेस्टोरेंट में डिनर करने गईं. वहां आग लगने के बाद उनकी चचेरी बहन तो टॉयलेट में चली गई और बच गई लेकिन यशा आग की चपेट में आ गई. खुशबू मेहता अपना बर्थडे 12 बजे सेलिब्रेट करने के लिए 15-20 दोस्तों के साथ रेस्टोरेन्ट गई थीं. आग लगने के बाद जान बचाने के लिए खुशबू और उनकी सबसे करीबी दोस्त किंजल मेहता शाह टॉयलेट में चले गए और वहां दम घुटने से मौत हो गई. प्रीति राजगरिया अपनी बेटी रुचि राजगरिया के साथ डिनर करने यहां रेस्टोरेंट गई थीं. आग लगने के बाद दोनों का हाथ एक-दूसरे से छूट गया. बेटी रुचि तो बाहर निकल गई लेकिन प्रीति बाथरूम में चली गई और दम घुटने से मौत हो गई.

mumbai

कमला मिल्स कंपाउंड मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड इलाके में काफी रेस्टोरेंट्स हैं जिसके कारण रात के वक्त भी यहां चहल-पहल बनी रहती है. लोअर परेल रेलवे स्टेशन से इस जगह की दूरी केवल तीन किलोमीटर है. कमला मिल नाम की मिल कभी यहां चला करती थी. ये काफी प्रसिद्ध मिल थी जिसमें कपड़ा बनाया जाता था. लेकिन वक्त बदला, मिल बंद हो गई और ऊंची-ऊंची इमारतों से ये जगह घिर गई. ये जगह अब खाने पीने के लिए काफी प्रसिद्ध है. लंदन टैक्सी, मोजोज़ ब्रिस्टो, फ्रंटियर पोस्ट जैसे रेस्टोरेंट काफी फेमस हैं और दूर दूर से लोग यहां आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget