एक्सप्लोरर

राम मंदिर ट्रस्ट: 1989 में राम मंदिर का शिलान्यास करने वाले कामेश्वर चौपाल बने ट्रस्टी

कामेश्वर चौपाल वही हैं जो 1980 से विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन में शामिल थे .अशोक सिंघल चाहते थे कि अंतिम पंक्ति में बैठे किसी व्यक्ति से ही मंदिर का शिलान्यास कराया जाए.

नई दिल्ली: राम मंदिर आंदोलन में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया. बहुत से लोग कारसेवा करते हुए मारे गए और बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने ना केवल कारसेवा की बल्कि कारसेवा के बाद पहले दिन से लेकर आज तक उसमें लगे हुए हैं. उन्ही में से एक कामेश्वर चौपाल भी हैं जो पिछले 40 सालों से राम मंदिर के लिए आंदोलनरत हैं. कामेश्वर चौपाल वही दलित व्यक्ति हैं जिन्हे 36 साल की उम्र में 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर का शिलान्यास करने का अवसर दिया गया था. यह मौका उन्हें साधु संतों और विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख नेता अशोक सिंघल ने प्रदान किया था.

चौपाल के मुताबिक अशोक सिंघल चाहते थे कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति से मंदिर का शिलान्यास कराया जाए जिससे सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सके और यह बताया जा सके कि इस मंदिर निर्माण में हर वर्ग का बराबर का योगदान है. दरअसल, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा की. उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर की जो संस्था होगी उसमें 15 सदस्य होंगे और ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा.

कई साधु-संत, अयोध्या के राजा विमलेंद्र, निर्मोही अखाड़ा के प्रमुख समेत केंद्र सरकार और राज्य सरकार के एक-एक नुमाइंदे को उस ट्रस्ट में जगह दी गई है. लेकिन जो एक नाम है कामेश्वर चौपाल वह सबसे अलग नाम है. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी कि एक दलित व्यक्ति भी इस ट्रस्ट में आजीवन रहेगा और पहले दलित के रूप में कामेश्वर चौपाल को शामिल किया गया है. कामेश्वर चौपाल ने अशोक सिंघल की अगुवाई में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अयोध्या के आंदोलन में हिस्सा लिया था.

कामेश्वर चौपाल ने बताया कि 9 नवंबर 1989 को विहिप नेता अशोक सिंघल ने मुझे अपने पास बुलाया और कहा कामेश्वर के हाथों से ही शिलान्यास कराया जाएगा. यह सुनकर मैं दंग रह गया, लेकिन उन्होंने मुझे मंदिर का शिलान्यास करने का मौका दिया. कामेश्वर ने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ा गौरव और कोई हो नहीं सकता. दुनियाभर में करोड़ों दलितों में, मैं अकेला सौभाग्यशाली था जिसे राम मंदिर के शिलान्यास करने का मौका मिला था. आज जब ट्रस्ट बनी तो उसमें  भी सरकार ने मुझे अहम जिम्मेदारी सौंपी. मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि मैंने उस मंदिर की शुरुआत की और अपने जीते जी मंदिर का निर्माण देखूंगा. उस निर्माण संस्था में भी काम करने का मौका मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

ABP Opinion Poll: किसको चुनेगी दिल्ली-किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, जानें सबसे ताज़ा ओपिनियन पोल के आंकड़े

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, सीनेट ने महाभियोग के सभी आरोपों से बरी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget