एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, सीनेट ने महाभियोग के सभी आरोपों से बरी किया

अमेरिका के 243 साल के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के बाद पद से हटाया नहीं गया.ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस को बाधित करने का आरोप था जिनसे उन्हें अमेरिका की सीनेट ने बरी कर दिया.

नई दिल्ली: चुनावी साल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी जीत मिली है. अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मुकदमे में ट्रंप को बरी कर दिया है. करीब दो हफ्ते तक चले ट्रायल के बाद अमेरिकी सीनेट से राष्ट्रपति ट्रंप को सभी आरोपों में क्लीन चिट मिली. ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस को बाधित करने का आरोप था जिनसे उन्हें अमेरिका की सीनेट ने बरी कर दिया.

रिपब्लिकन के बहुमत वाले सीनेट ने डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में 52-48 के अंतर से बरी किया. वहीं कांग्रेस (संसद) की कार्रवाई बाधित करने के आरोप में 53-47 वोट के अंतर से आरोप मुक्त घोषित किया. दोनों ही आरोपों पर सीनेटर्स ने अमेरिकी चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की अध्यक्षता में सीनेट के फ्लोर पर एक-एक करके मतदान किया. सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के पास जहां सीनेट में 53 सीटें हैं, वहीं डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप पर ये था आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया है. उन पर आरोप था कि उन्होंने पद पर रहते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति को दो डेमोक्रेट नेताओं के खिलाफ जांच के लिए दबाव डलवाया.

ट्रंप से पहले भी 2 राष्ट्रपतियों के खिलाफ चल चुकी है महाभियोग की कार्यवाही

ट्रंप से पहले अमेरिका के दो और राष्ट्रपतियों के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही हुई है. ट्रंप से पहले राष्ट्रपति-1868 में एंड्रयू जॉनसन और 1998 में बिल क्लिंटन भी महाभियोग से बरी हो गए थे. हालांकि अमेरिका के 243 साल के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के बाद पद से हटाया नहीं गया. इसके लिए 100 सदस्यीय सीनेट में दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें-

ABP Opinion Poll: किसको चुनेगी दिल्ली-किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, जानें सबसे ताज़ा ओपिनियन पोल के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget