एक्सप्लोरर

आइटम वाले बयान पर कमलनाथ ने जताया खेद, बोले- मैं बीजेपी को सफल नहीं होने दूंगा

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है, लेकिन मैंने इन्हें सफल नहीं होने दूंगा. बता दें कि कमलनाथ ने एक रैली के दौरान बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था.

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर खेद जताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा बयान किसी को असम्मानित लगा हो तो मुझे खेद है. उन्होंमे कहा कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है, लेकिन मैंने इन्हें सफल नहीं होने दूंगा. बता दें कि कमलनाथ ने एक रैली के दौरान बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था.

कमलनाथ ने कहा, "आज भारतीय जनता पार्टी को एहसास हो रहा है कि वह हार नहीं रहे, वो पिट रहे हैं. इसलिए वो ध्यान भटका रहे हैं. ये मध्य प्रदेश में चुनाव के असली मुद्दे, 15 साल के और पिछले 7 महीने के मुद्दों से लोगों का ध्यान मोड़ना चाहते हैं. ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी बोल दो, मैं उन्हें इसमें सफल नहीं होने दूंगा.'' उन्होंने कहा कि मैं तो महिलाओं का सम्मान करता हूं. अगर कोई सोचता है यह असम्मानित है तो मुझे इस बात का खेद है.

कल शिवराज सिंह चौहान ने बयान के खिलाफ रखा था मौन व्रत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह की सरकार की मंत्री इमरती देवी पर विवादित बयान बयान दिया तो शिवराज सिंह ने धरना दिया। उनके मंत्री और नेताओं ने मौन व्रत रखा। शिवराज सिंह चौहान ने इमरती देवी के अपनाम को महाभारत में द्रौपदी के अपमान से जोड़ दिया.

मौन व्रत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मुझे स्पष्टिकरण की उम्मीद थी लेकिन शर्मनाक तरीके से बयान को सही ठहराया जा रहा है. आप मुझे गाली दे सकते हैं, मुझे अलग अलग नामों से बुला सकते हैं लेकिन एक महिला के लिए इस तरह का बयान सभी बेटियों और माताओं के खिलाफ है. नवरात्रि में महिलाओं का अपमान हुआ है. उन्होंने (कमलनाथ) सभी सीमाएं लांघ दी हैं.''

इमरती देवी ने एबीपी न्यूज से कहा- वो कमलनाथ नहीं कलंकनाथ हैं इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ ने इमरती देवी से बात की, इमरती देवी ने कमलनाथ को कलंकनाथ बता दिया. इमरती देवी ने कहा, ''मैं एक महिला हूं, और गरीब घर से आती हूं. घर का चूल्हा चौका करते हुए मैं आज राजनीति कर रही हूं. अगर ऐसा है तो क्या मेरा हक नहीं है राजनीति करने का, कमलनाथ क्या कहता हैं कि महिला राजनीति नहीं कर सकती. अगर वो महिलाओं के लिए ऐसे बोलते हैं तो कमलनाथ नहीं कलंकनाथ हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिन इमरती देवी को लेकर विवादित बयान दिया वे अब सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल होकर शिवराज सरकार में मंत्री बन गई हैं. बीजेपी ने इमरती देवी को डबरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. रविवार को कमलनाथ जब कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र राजे के लिए प्रचार करने डबरा पहुंचे तो इमरती देवी पर निशाना साधने के चक्कर में इनकी जुबान फिसल गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget