एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: पूर्व CM कमलनाथ का आरोप- लॉकडाउन के लिए मेरी सरकार गिरने का हो रहा था इंतजार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च को चौथी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने.पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह सवाल भी पूछा कि प्रदेश में अब तक मंत्रीमंडल क्यों नहीं हैं?

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. कई राज्यों में इस वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मध्य प्रदेश भी उन्हीं राज्यों में से एक है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है. लेकिन इस बीच एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाया है. कमलनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन के लिए मेरी सरकार गिरने का इंतजार हो रहा था. उन्होंने यह सवाल भी पूछा कि प्रदेश में अब तक मंत्रीमंडल क्यों नहीं हैं?

पूर्व CM कमलनाथ ने कहा, ''मध्य प्रदेश इकलौती ऐसी जगह है जहां न तो स्वास्थ्य मंत्री है न ही गृह मंत्री. 12मार्च को हमने कोरोना से एहतियातन कॉलेज, मॉल आदि में लॉकडाउन कर दिया था. 16 मार्च, मेरे इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया था क्योंकि वे मध्य प्रदेश में सरकार गिराने का इंतजार कर रहे थे.''

कमलनाथ ने कहा, ''सिर्फ शहरी इलाकों में टेस्टिंग हो रही है. ग्रामीण इलाकों में कितनी टेस्टिंग हो रही है. मध्य प्रदेश में 10 लाख में से कुछ गिने चुने 20-25 लोगों की ही टेस्टिंग हो रही है. जितना टेस्ट कम करो उतना कम कोरोना, जितने ज्यादा टेस्ट उतना ज्यादा कोरोना.''

मालूम हो कि 15 साल बाद जोड़ तोड़ कर कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद 15 महीनों में ही पार्टी एक बार फिर विपक्ष में आ गई. इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च को चौथी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने.

बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 532 हो गई है. इसके अलावा जानलेवा वायरस से 36 लोगों की मौत हो गई है. राहत की बात ये ही कि 38 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है और उन्हें घर भेज दिया गया है. इंदौर में पिछले 24 घंटे में 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं भोपाल में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करने वाले 7 निहंग सिख गिरफ्तार, गुरुद्वारे में मिले हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget