एक्सप्लोरर

ISRO के आगामी अंतरिक्ष अभियानों को लेकर K Sivan ने कहा- 'हरित ईंधन के उपयोग की दिशा हो रहा है काम'

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान को लेकर चर्चा की है. इस दौरान उन्होंने बताया है कि इसरो अपने आगामी आभियान में हरित ईंधन के उपयोग की दिशा में काम कर रहा है.

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की दिशा में कार्य कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसरो भविष्य के अपने सभी अभियानों के लिए हरित ईंधन के उपयोग को लेकर कार्य कर रहा है.

वास्ते कोको द्वीप पर होगा ग्राउंड स्टेशन

इंडिया इकॉनोमिक कांक्लेव के एक सत्र के दौरान सिवन ने कहा कि भारत गगनयान मिशन के वास्ते कोको द्वीप पर ग्राउंड स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसरो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की महत्वकांक्षा नहीं रखता है.

अंतरिक्ष अभियान में होगा हरित ईंधन का उपयोग

सिवन ने कहा कि इसरो का प्राथमिक उद्देश्य देश की सेवा और अंतरिक्ष में अवसंरचना की आवश्यकताओं को पूरा करना है, ताकि देश में व्यापक स्तर पर सामाजिक-आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके. हरित ईंधन के उपयोग पर पूछे गए एक सवाल पर इसरो प्रमुख ने कहा, 'अंतरिक्ष अभियानों के लिए हरित ईंधन का उपयोग किए जाने की आवश्यकता है. हम हरित ईंधन के जरिए ही गगनयान को उड़ाने जा रहे हैं. यह बेहद जरूरी है.'

सोवियत संघ की मदद से भेजा गया था पहला उपग्रह

उन्होंने कहा कि इसरो ने पहले ही हरित ईंधन के उपयोग वाले इंजन का विकास करना शुरू कर दिया है. बता दें कि 15 अगस्त 1969 में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन की स्थापना की गयी थी. शुरुआती दौर में इसरो का नाम 'अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति' (INCOSPAR) रखा गया था. वहीं भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट को 19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ की मदद से अंतरिक्ष में छोड़ा गया था.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वायरस: होली के दौरान ज़रा सी चूक पड़ सकती है भारी, सावधानी नहीं बरती तो बिगड़ सकते हैं हालात

दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, फिर से सामने आए 1500 से ज्यादा नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget