एक्सप्लोरर

Telangana: सीएम केसीआर बुधवार को करेंगे राष्ट्रीय पार्टी का एलान, ये हो सकता है नाम

TRS Party's New Name : तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी TRS ने 2024 आम चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. सीएम केसीआर दशहरे पर TRS का नाम बदलकर BRS करने जा रहे हैं.

Telangana News: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव विजयादशमी यानी बुधवार को अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) रखने जा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि 2024 के आम चुनावों में राष्ट्रीय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से केसीआर कल ये एलान कर सकते हैं. केंद्र में बीजेपी के सामने मजबूत विपक्ष खड़ा करने के मकसद से केसीआर काफी लंबे समय से इसकी प्लानिंग कर रहे थे. 

तेलंगाना सुशासन मॉडल

टीआरएस पार्टी ने नाम बदलने के साथ ''तेलंगाना सुशासन मॉडल'' के जरिए लोगों तक पहुंच बनाने की योजना तैयार की है. यह कदम टीआरएस के राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने और बीजेपी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है. सूत्रों ने बताया कि टीआरएस पार्टी की आम सभा बुधवार को पार्टी मुख्यालय 'तेलंगाना भवन' में होनी है, जिसमें नाम बदलने वाला एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

चुनाव आयोग को भी दी जाएगी सूचना
 
चुनाव आयोग को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और प्रासंगिक नियम के तहत इस परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा. अपनी पहली विस्तार नीति में पार्टी तेलंगाना में किसानों के लिए 'रायथु बंधु' सहायता योजना और 'दलित बंधु' (किसी भी व्यवसाय या व्यापार को शुरू करने के लिए प्रत्येक दलित परिवार को 10 लाख रुपये का अनुदान) जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी.

देश के सभी गांवों में नहीं मिली है बिजली 

सूत्रों का यह भी कहना है कि इसी तरह की योजनाएं राष्ट्रीय स्तर पर तैयार और लागू नहीं की जाती हैं. देश भर के सभी गांवों को बिजली नहीं मिल पाई है और ऐसे सभी मुद्दों को पार्टी के इस अभियान में जोड़ा जाएगा. सूत्रों ने कहा कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को बेनकाब करने के लिए ऐसा किया जाएगा. सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी के नाम बदलने के बारे में चुनाव आयोग को पहले ई-मेल करके बताया जाएगा. बाद में इसे व्यक्तिगत रूप से 6 अक्टूबर को सूचित किया जाएगा.

किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली 
 
सितंबर महीने में टीआरएस पार्टी के तरफ से कहा गया था कि ''बहुत जल्द, एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन और उसकी नीतियों का निर्माण होगा". हाल ही में राव ने घोषणा की थी कि अगर 2024 के लोकसभा चुनावों में 'गैर-बीजेपी सरकार' सत्ता में आती है, तो देश भर के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी.

'बीजेपी मुक्त भारत' का दिया था नारा
 
राव ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के दौरान, ''बीजेपी मुक्त भारत'' की बात भी कही थी.अपने संबोधन के दौरान राव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ''देश में कई समस्याओं'' के लिए बीजेपी जिम्मेदार है. टीआरएस ने इस साल अप्रैल में अपने स्थापना दिवस के कार्यक्रम में यह संकल्प लिया था कि पार्टी को देश के हित के लिए राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसका मुख्य कारण यह है कि बीजेपी अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए 'सांप्रदायिक भावनाओं का शोषण' कर रही है.
 
ये भी पढ़ें : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget