एक्सप्लोरर

'फर्जी है, सनातन का पालन नहीं कर रहा...', संत ने लगाया उदयनिधि के सिर पर ईनाम तो बोले तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष

Udhayanidhi Stalin Remarks: पिछले दिनों अयोध्या के एक संत ने सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कथित तौर पर उनके सिर की कीमत लगाई थी, इस पर तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख ने जवाब दिया है.

K Annamalai On Udhayanidhi Stalin: सनातन धर्म के मुद्दे पर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोमवार (11 सितंबर) को विरोध प्रदर्शन किया लेकिन साथ ही कहा कि अगर कोई संत किसी के सिर की कीमत लगाता है तो वह फर्जी संत है और सनातन का पालन नहीं कर रहा है.

अन्नामलाई से अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की ओर से उदयनिधि स्टालिन को लेकर की गई कथित घोषणा पर सवाल किया गया था. पिछले दिनों परमहंस आचार्य ने कथित तौर पर उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने के लिए 10 करोड़ रुपये के ईनाम की घोषणा की थी. 

अन्नामलाई ने संत की निंदा की और पूछा कि उन्हें बाहर से धन कौन दे रहा है? वहीं, अन्नामलाई के बयान की क्लिप शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि तो फिर आपकी 'बुलडोजर सरकार' संत को गिरफ्तार क्यों नहीं करती है?

'कुछ लोग रातोंरात प्रसिद्धि चाहते हैं'

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्नामलाई ने उदयनिधि स्टालिन का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग एक धर्म को नीचा दिखाकर नायक बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''कुछ लोग रातोंरात प्रसिद्धि चाहते हैं. उन्होंने खुद कुछ नहीं किया, वे दिखाई दे रहे हैं क्योंकि एक राजवंश से हैं. उन्हें लगता है कि वे जो चाहें कह सकते हैं. अब हम मानते हैं कि देश का कानून और देश की जनता ही आखिरी न्यायाधीश है. वह इस कृत्य को बिना दण्डित किए नहीं जाने देगी.''

उदयनिधि स्टालिन बीजेपी की ग्रोथ का अहम कारण- के अन्नामलाई

अन्नामलाई ने डीएमके पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी (डीएमके) ओर से सनातन धर्म पर पैदा किए गए विवाद से बीजेपी को फायदा होगा. उन्होंने कहा, ''पूर्व सीएम करुणानिधि के नेतृत्व में ऐसा नहीं हुआ. तमिलनाडु में अब एक फॉल्ट लाइन बन गई है. जहां तक राजनीति का सवाल है, जब भी एक फॉल्ट लाइन है, एक नई पार्टी के लिए अवसर है. डीएमके ने तमिलनाडु में हमारे लिए दरवाजा खोल दिया है. विचारधारा के संदर्भ में, उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में बीजेपी की ग्रोथ का सबसे अहम कारण हैं.''

वहीं, उदयनिधि स्टालिन अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी और कहा था कि इसका उन्मूलन (जड़ से खत्म करना) किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 'आंख निकाल देंगे', सनातन धर्म पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया ये बयान तो असदुद्दीन ओवैसी ने जी 20 का जिक्र कर घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget