एक्सप्लोरर

शिवराज ने सिंधिया को बताया 'विभीषण', ज्योतिरादित्य बोले- शिवराज सिंह चौहान समर्पित नेता

सिंधिया ने भोपाल बीजेपी दफ्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर खून की जरूरत पड़ी तो वे देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें एक समर्पित नेता बताया.

नई दिल्ली: बुधवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में बीजेपी के दफ्तर पहुंचे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान को समर्पित नेता बताया. सिंधिया ने कहा कि उन्होंने पहले भी शिवराज सिंह चौहान को समर्पित नेता बताया था. वहीं शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को 'विभीषण' बताते हुए कहा कि लंका ढहाने के लिए विभीषण की जरूरत पड़ती है, आज ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ हैं.

मैं और शिवराज ऐसे नेता जो गाड़ी में एसी नहीं चलाते- सिंधिया

वहीं सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की. उन्होंन कहा, ''शिवराज सिंह चौहान ने जनता के लिए काम किया. मैं संकोच करने वाला व्यक्ति नहीं हूं. सही को सही और गलत को गलत बोलता हूं. अब मैं और शिवराज सिंह साथ हैं. जब एक और एक मिलते हैं तो दो नहीं ग्यारह होने चाहिए. मैं और शिवराज दो ऐसे नेता हैं जो गाड़ी में एसी नहीं चलाते.''

जब सिंधिया परिवार को ललकारा जाता है तो वह चुप नहीं रहता

सिंधिया ने कहा, ''मेरा परिवार सत्य की राजनीति करता है. मेरे अंदर सिंधिया परिवार का खून है. अगर खून की जरूरत पड़ी तो मैं अपना खून भी दूंगा. मैंने अतिथि विद्वानों और किसानों की बात उठाई. मैंने कहा कि इनके वचन पूरे नहीं हुए तो मुझे सड़क पर उतरना पड़ेगा. मुझे कहा गया उतर जाओ. जब सिंधिया परिवार को ललकारा जाता है तो वो चुप नहीं रहता.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''सरकार को तो आपने बाहर से देखा है. मैंने तो अंदर से देखा है. अंदर से आलोचना करना बड़ा मुश्किल है. जो सही है वो ये सिंधिया परिवार का मुखिया बोलता है.''

शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को बताया 'विभीषण'

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''मध्यप्रदेश के वल्लभ भवन को कमलनाथ ने दलालों का अड्डा बना दिया. ठेकेदारों से कमीशनखोरी की जाती है. इन्होंने रेत लूटा, पत्थर लूटा और पूरा प्रदेश लूट खाया. मैंने कहा था कि जब तक कमलनाथ के पाप की लंका राख नहीं कर देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. मैंने कहा था कि एक-एक आंसू का बदला लूंगा. जब तक कमलनाथ तुम्हारी आतंक की और भ्रष्टाचार की लंका नहीं ढहाएंगे शांत नहीं बैठेंगे. लंका ढहाने के लिए विभीषण की जरूरत पड़ती है, आज ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ हैं.''

बता दें कि सिंधिया आज जब भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से पार्टी ऑफिस तक करीब दो घंटे का रोड शो चला. एयपोर्ट पर समर्थकों ने जय-जय सिंधिया के नारे लगाए. बीजेपी दफ्तर पहुंचने के बाद सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजामाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा और स्व. माधवराव सिंधिया के फोटो पर माल्यार्पण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget