एक्सप्लोरर

बड़ी संख्या में आए वकीलों ने जस्टिस मुरलीधर को दिया गया ग्रैंड फेयरवेल, कहा- सच्चाई के साथ रहें, न्याय होगा

तस्वीर ऐसी थी कि फर्स्ट फ्लोर से लेकर सेकेंड फ्लोर तक वकील खड़े दिखाई दिए. जस्टिस एस मुरलीधर 6 मार्च दिन शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में शपथ लेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा मामले पर सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट के जस्टिस मुरलीधर को आज दिल्ली हाईकोर्ट से विदाई दी गई. इसके लिए हाइकोर्ट की पद्दति के हिसाब से खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था. लेकिन जस्टिस मुरलीधर की विदाई के दौरान कोर्ट में जितनी बड़ी संख्या में वकील जुटे इससे पहले बाकी जजों की विदाई के वक्त ऐसा कम ही देखने को मिला है.

जस्टिस मुरलीधर को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जुटे वकील

जस्टिस मुरलीधर की विदाई के लिए जब फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित किया गया तो उसमें हाई कोर्ट के सभी जस्टिस तो मौजूद थे ही लेकिन उसके साथ ही बड़ी संख्या में वकील भी वहां पर मौजूद थे. तस्वीर ऐसी थी कि वकीलों को अगर वहां बैठने की जगह नहीं मिली तो फर्स्ट फ्लोर से लेकर सेकेंड फ्लोर तक वकील खड़े देखे गए. यहां तक कि कोर्ट की बिल्डिंग के रैंप पर भी वकील लाइन लगाकर खड़े थे और जस्टिस मुरलीधर को विदाई दे रहे थे.

आज जस्टिस मुरलीधर का दिल्ली हाईकोर्ट में था आखिरी दिन

जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में किया गया है और जस्टिस मुरलीधर कल यानी 6 मार्च दिन शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में शपथ लेंगे.

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम अहम जज को दे रहे हैं विदाई

जस्टिस मुरलीधर की विदाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीएन पटेल ने कहा, "आज हम एक अहम जज को विदाई दे रहे हैं. जो कानून के किसी भी विषय पर चर्चा और किसी भी मामले की व्याख्या कर सकता है."

जस्टिस मुरलीधर ने दिया सच के साथ रहने का संदेश

इस दौरान जस्टिस मुरलीधर ने भी वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "जब न्याय की विजय होगी तो जीत होगी..... सच्चाई के साथ रहें.. न्याय होगा." इसके साथ ही अपने तबादले की खबरों पर जस्टिस मुरलीधर ने कहा कि "कॉलेजियम की सिफारिश पर मुख्य न्यायाधीश की तरफ से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट जाने की सूचना दी गई थी और मुझे वहां जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है."

जिस दिन की दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई उसी रात सामने आया तबादले का नोटिफिकेशन

गौरतलब है जस्टिस मुरलीधर का तबादला उस दौरान अचानक सुर्खियों में आ गया जब वह दिल्ली हिंसा मामले पर सुनवाई कर रहे थे. उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को संदेश देते हुए कहा था कि वह चाहते हैं कि भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए फिर चाहे वह नेता किसी भी पार्टी का क्यों ना हो.

जिस दिन जस्टिस मुरलीधर ने इस मामले की सुनवाई की उसी दिन रात में केंद्र सरकार की तरफ से उनके तबादले का नोटिफिकेशन सामने आया था. जस्टिस मुरलीधर के तबादले के नोटिफिकेशन की टाइमिंग को लेकर विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार पर सवाल उठाए थे. जबकि सरकार का कहना था कि यह ट्रांसफर सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम के फैसले के आधार पर किया गया है. इसमें सरकार का कुछ लेना देना नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम का यह फैसला भी करीबन 2 हफ्ते पहले लिया जा चुका था.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget