एक्सप्लोरर

DY Chandrachud: लखनऊ पहुंचे CJI चंद्रचूड़, हिंदी-अंग्रेजी को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान

DY Chandrachud In Lucknow: चीफ जस्टिस या डी वाय चंद्रचूड़ इस समय यूपी दौरे पर हैं. लखनऊ के राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर बड़ी बात कह दी है.

Justice DY Chandrachud In Lucknow: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाय चंद्रचूड़ इस समय यूपी दौरे पर हैं. लखनऊ के राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में अतिथि बनकर पहुंचे. कॉलेज के इस समारोह में उन्होंने बड़ी बात कह दी. अनुभव साझा करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि लॉ की पढ़ाई हिंदी में भी होनी चाहिए. यहां उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि जितने भी एडवोकेट हैं वह हिंदी में भी बेहतर तरीके से अदालत के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं. जज और वकील तो अंग्रेजी को समझ सकते हैं, लेकिन आम आदमी को इसे समझने में तकलीफ होती है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषाओं में भी फैसला होने चाहिए. 

साझा किया अपना अनुभव

यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जब मैं मुंबई हाई कोर्ट के जज के तौर पर मुंबई में अपना जीवन बिताने के बाद इलाहाबाद आया तो मेरे लिए यह तो मेरे लिए यह सांस्कृतिक रूप से अलग था. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट में कामकाज अंग्रेजी में होता था. हालांकि, रिकॉर्ड… खासकर आपराधिक मामलों में मराठी में होता था. मैंने देखा इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने स्थानीय वकील अक्सर केस हिंदी में पेश करना शुरू कर देते थे. इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि वकीलों को अपनी स्थानीय भाषा में भी कुशलता पूर्वक पेश करने की क्षमता होती है. 

भाषा को लेकर पुनर्विचार किया जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आकर मुझे इस बात का एहसास हुआ कि लोगों के लिए उनकी जमीन कितनी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि कानूनी भाषा में ताल और तलैया का क्या फर्क है मैंने देख लिया. इसलिए कानून को जनता को किसी भी कठिन भाषा को सरल तरीके से बताना आना चाहिए. इसलिए हमें कानून शिक्षा को लेकर एक बार फिर से पुनर्विचार करना होगा. इससे हम तकनीक का भी सहारा ले सकते हैं और विश्वविद्यालय में आपसी समन्वयक की भी अपेक्षा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि टीचिंग मॉड्यूल को सरल और स्थानीय भाषा में तैयार किया जा सकता है. हम छात्रों और आम जनता को वीडियो के माध्यम से भी समझ सकते हैं. 

अंग्रेजी के साथ स्थानीय भाषा को भी अपनाने की जरूरत है

उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि कानूनी शिक्षा से इंग्लिश को हटा देना चाहिए बल्कि अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं को भी अपनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- By Poll 2024 Result: 'ये दिल बहलाने का...', उपचुनाव में INDIA गठबंधन की जीत पर क्या बोली BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget