एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: BJP केंद्रीय नेतृत्व का देवेंद्र फडणवीस से आग्रह, 'एकनाथ शिंदे सरकार में बनें डिप्टी सीएम', अमित शाह का भी आया बयान

BJP केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया है कि वह एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनें.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में हर वक्त नया ट्विस्ट आ रहा है. पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री के लिए एकनाथ शिंदे (Devendra Fadnvais) के नाम की घोषणा कर चौंका दिया. इससे पहले तक चर्चा थी कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे उनकी सरकार में डिप्टी होंगे. हालांकि राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और वह (फडणवीस) सरकार में शामिल नहीं होंगे.

इसके कुछ देर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) मीडिया के सामने आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया है कि एकनाथ शिंदे सरकार में वह डिप्टी सीएम बनें.

जेपी नड्डा ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा है कि सरकार को बाहर रहकर समर्थन देंगे. बीजेपी का समर्थन शिंदे को रहेगा. यह हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता का चरित्र दिखाता है. हम पद के लिए नहीं, विचार के लिए हैं. महाराष्ट्र की जनता की भलाई हो और विकास हो, इसका ख्याल रखते हुए फैसला लिया है. लेकिन बीजेपी की केंद्रीय टीम ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल हों. सरकार में पदभार संभालना चाहिए. केंद्र ने इस बात को निर्देशित किया है कि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम के तौर पर कार्यभार संभालें.''

जेपी नड्डा के इस बयान के कुछ ही देर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि फडणवीस ने डिप्टी सीएम बनने का फैसला लिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है. यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है. इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं.''

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी आलाकमान ने पहले ही ये तय किया हुआ था की एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री होंगे. दो दिन पहले जब वो अमित शाह  और जेपी नड्डा से मिलने आये थे तब ही उन्हें ये बता दिया गया था लेकिन उस समय कुछ बोल नहीं पाए  थे लेकिन उन्होंने आज  इसे स्वीकारने से मना कर दिया.

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र प्रभारी सीटी रवि ने भी केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का हवाला देते हुए आज बहुत समझाया  था. यही नहीं फडणवीस से दिल्ली से एक बड़े नेता ने आज फोन पर बात भी की थी. जब वो अपनी जिद पर अड़े रहे तो मजबूरन बीजेपी अध्यक्ष को सामने आना पड़ा.

Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस नहीं, एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget