एक्सप्लोरर

Gyanvapi Controversy: क्या अब भी काशी और मथुरा BJP का एजेंडा है? जानें ज्ञानवापी मस्जिद मसले पर क्या बोले जेपी नड्डा

JP Nadda On Gyanvapi: ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दा के बारे में पूछे जाने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने हमेशा सांस्कृतिक विकास के लिए काम किया है.

BJP President JP Nadda On Gyanvapi Masjid Controversy: देश के सांस्कृतिक विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda ) ने सोमवार को कहा कि विवादित धार्मिक विषयों का फैसला अदालतों के द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा. फैसलों को बीजेपी सरकार लागू करेगी. वाराणसी (Varanasi) (काशी) और मथुरा (Mathura) में मंदिरों को वापस प्राप्त करना क्या अब भी बीजेपी का एजेंडा है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पालमपुर में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम जन्मभूमि मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे को दोहराते हुए कहा कि पार्टी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के लक्ष्य के साथ हर किसी को साथ लेकर चलना चाहती है. केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में नड्डा ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण बीजेपी शासन की आत्मा है. इस दौरान नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी थे. नड्डा ने इस अवसर पर एक 'थीम' गीत भी जारी किया. गीत के जरिये मोदी सरकार को आधुनिक भारत का निर्माता करार दिया गया है.

ज्ञानवापी मस्जिद मसले पर क्या बोले जेपी नड्डा?

ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दा के बारे में पूछे जाने जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा सांस्कृतिक विकास के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि हमने हमेशा देश के सांस्कृतिक विकास की बात की है. लेकिन इन मुद्ददों का हल अदालतों द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा. बीजेपी फैसले को अक्षरश: लागू करेगी. निचली अदालतें वर्तमान में, वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के कृष्ण मंदिर से जुड़े विवादों पर कई याचिकाओं की सुनवाई कर रही है. 

राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार लेकर क्या कहा?

हालिया विधानसभा चुनाव और आगामी राज्यसभा चुनावों में पार्टी द्वारा कोई मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतारने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्यसभा की सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की है. उन्होंने कहा कि जब हम राजनीतिक रूप से काम करते हैं, तो हमारा प्रयास होता है कि हम सभी को साथ लेकर चलें. हमें इसके लिए तैयार रहना होगा. हम इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि किसी समाज में कई तरह के लोग होते हैं. कुछ पहले प्रतिक्रिया जताते हैं, कुछ बाद में, कुछ दशकों के बाद और कुछ बहुत समय बीत जाने के बाद प्रतिक्रिया जताते हैं. यह उन पर निर्भर करता है.

तुष्टिकरण को लेकर क्या नड्डा की राय?

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) ने आगे कहा कि हमारा आचार-व्यवहार एक मजबूत राष्ट्र, एक राष्ट्र के सिद्धांत पर है. बीजेपी (BJP) शासित कई राज्यों के समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा ही सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने के सिद्धांत पर काम किया है. बीजेपी अध्यक्ष (BJP President) ने कहा कि यह ठीक है वे इस पर चर्चा कर रहे हैं. जहां तक ​​हमारा संबंध है, हम कहते रहे हैं कि सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए. हमारी व्यापक रूपरेखा ‘सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने’ की रही है. यह हमारा मूल सिद्धांत है, हम इसके अनुसार काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

शिवलिंग के आकार की शिला, दीवारों पर त्रिशूल और हाथी के निशान... ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर का एक और Video आया सामने

Rajya Sabha Election: न मुख़्तार अब्बास नकवी और न आरपीएन सिंह, बीजेपी ने इन दो नेताओं को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
बिना परमिशन पटाखे जलाए तो 6 महीने की जेल! इस राज्य में जारी हुई सख्त चेतावनी
बिना परमिशन पटाखे जलाए तो 6 महीने की जेल! इस राज्य में जारी हुई सख्त चेतावनी
दिवाली से पहले PAK की 'नापाक' साजिश नाकाम! बार्डर पर ड्रोन से घुसपैठ, खतरनाक हथियार बरामद
दिवाली से पहले PAK की 'नापाक' साजिश नाकाम! बार्डर पर ड्रोन से घुसपैठ, खतरनाक हथियार बरामद
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget