एक्सप्लोरर

जोशीमठ में ठंड से कांपते लोग और घरों में दरार, जानें अब क्या कर रही सरकार? रिसर्च के लिए पहुंचेगी PTCUL की टीम

Joshimath News: प्रशासन ने भू धंसाव का संकट बढ़ता देख शहर को तीन अलग-अलग जोन में बांटने का फैसला किया है. ये जोन होंगे असुरक्षित, सुरक्षित और बफर जोन.

Joshimath Landslide: बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार जोशीमठ में इन दिनों हाहाकार मचा है. यहां जमीन धंस रही है. मकानों, दुकानों और होटलों की दीवारों में दरारें आ गई हैं. अब इसे लेकर आज (9 जनवरी) पिटकुल (PTCUL) की टीम जोशीमठ के लिए रवाना हो गई है. यह टीम एमडी पीसी ध्यानी के नेतृत्व में रवाना हुई है. इस दौरान टीम बिजली की लाइनों पर पड़ने वाले असर पर रिसर्च करेगी. यहां स्थिति लगातार खतरनाक रूप ले रही है. 

आपदा से अगर ट्रांसमिशन की लाइनों पर प्रभाव पड़ रहा होगा तो समय से उसका रखरखाव किया जाएगा. इस मामले में लगातार केंद्र सरकार ने नजर बनाकर रखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हर मदद का आश्वासन दिया है. इतना ही नहीं भू-वैज्ञानिक और विशेषज्ञ हिमालय के अन्य क्षेत्रों के बारे में भी चेतावनी जारी कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो उत्तरकाशी (Uttarkashi) और नैनीताल (Nainital) भी भू-धंसाव की जद में हैं. 

ठिठुरन के बीच घरों से बाहर रहने को मजबूर लोग

शहर के कई घरों और 600 से ज्यादा इमारतों में दरारें आने के बाद कड़ाके की ठंड से जूझ रहे कस्बे के स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं. यहां अब तक 70 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में ट्रांसफर कर दिया गया है. बीते दिन यानी रविवार को जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को जरूरी घरेलू सामान के लिए सहायता राशि बांटी. बढ़ते खतरे को देखते हुए कम से कम 90 और परिवारों को अपने घर जल्द से जल्द खाली करने होंगे. 

तय मानक से ज्यादा वाले निर्माण पर रोक 

शहर में भू धंसाव संकट के बीच अब जोशीमठ में तय मानक से ज्यादा वाले निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी. इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्राधिकरण के अध्यक्षों को निर्देश दे दिए हैं कि पहाड़ी राज्य में अब तय मानक से ज्यादा जो भी निर्माण कार्य हो रहा उसे पूरी तरह से रोक दिया जाएगा. 

तीन जोन में बांटा गया जोशीमठ 

जोशीमठ शहर में लगातार स्थिति खराब होते देख इसे प्रशासन ने तीन अलग-अलग जोन में बांटने का फैसला किया है. ये जोन होंगे असुरक्षित, सुरक्षित और बफर जोन. जोन के आधार पर चिन्हीकरण के आदेश दिए गए हैं. लोगों के मन में डर है कि उन्हें अपने दशकों पुराने घरों को छोड़ यहां से जाना पड़ेगा. खतरे को देखते हुए सरकार भी लगातार कड़े कदम उठा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Joshimath Sinking: जानिए क्या होता है सिस्मिक जोन, उत्तराखंड के किन पहाड़ी शहरों पर है सबसे ज्यादा खतरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget