एक्सप्लोरर

JNU में प्रोटेस्ट करने पर लगेगा भारी जुर्माना, पार्टी करने वालों को भी देना होगा फाइन

JNU: जेएनयू में अब छात्र न तो विरोध प्रदर्शन कर सकेंगे और न ही किसी पार्टी का आयोजन. अगर कोई छात्र ऐसा करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

JNU Bans Protest: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन और पार्टी करने के संबंध में नए नियम लागू करने का आदेश जारी किया है. इसको लेकर छात्र काफी चिंतित हैं. नए नियम के तहत जेएनयू कैंपस में धरना देने वाले छात्रों पर 20 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

आदेश में कहा गया है कि जेएनयू के किसी भी शैक्षणिक या प्रशासनिक भवन के 100 मीटर के दायरे में धरना, भूख हड़ताल, नारेबाजी या किसी दूसरे प्रकार का विरोध प्रदर्शन करने पर छात्रों पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना या फिर उन्हें परिसर से निष्कासित किया जा सकता है.

इजाजत के बिना पार्टी करने पर लगेगा फाइन
चीफ प्रॉक्टर ऑफिस ने इस मैनुअल को हाल ही में स्वीकृति दे दी है. इसे 24 नवंबर को विश्वविद्यालय की एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने अप्रूव किया था. इतना ही नहीं अब बिना जेएनयू प्रशासन की इजाजत के पार्टी करने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा.

पार्टी करने पर 6 हजार का जुर्माना
मैनुअल में पहले से इजाजत के बिना परिसर में फ्रेशर्स पार्टी, फेयरवेल पार्टी या डीजे पार्टी जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दंड देने की बात भी की गई है. अब ऐसी पार्टियां आयोजित करने वाले छात्रों पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

छात्र संघ ने किया नियमों का विरोध
इतना ही नहीं यह मैनुअल विश्वविद्यालय के किसी भी सदस्य के घर के आसपास किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर भी रोक लगाता है. इसको लेकर जेएनयू छात्र संघ का कहना है कि यह परिसर की संस्कृति को दबाने का प्रयास है. 

प्रॉक्टोरियल पूछताछ के दौरान जिरह नहीं कर सकेंगे छात्र
कार्यकारी परिषद से अप्रूव किए गए मैनुअल के अनुसार बार-बार सजा पाने वाले छात्रों को अब निष्कासित किया जा सकता है. इसके अलावा छात्रों को प्रॉक्टोरियल पूछताछ के दौरान जिरह की अनुमति भी नहीं होगी और विवाद के मामले में कुलपति का निर्णय अंतिम माना जाएगा.

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में डेंगू मामलों ने तोड़ा र‍िकॉर्ड, 11 माह में आए 17,528 केस, प‍ि‍छले साल के मुकाबले 104 फीसदी ज्‍यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का बड़ा हमला, 'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे'
इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का बड़ा हमला, 'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे'
बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'
बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget