एक्सप्लोरर

J&K: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बशीर लश्करी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया. खबरों के मुताबिक पिछले महीने छह पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे लश्कर के इन्हीं आतंकवादियों का हाथ था.

पुलिस ने बताया कि जिले के दियालगाम इलाका के ब्रेन्ती बटपोरा गांव में ऑपरेशन के दौरान ताहिरा और शादाब अहमद चोपन की मौत हो गई.

बशीर लश्करी और आजाद दादा के रूप में हुई आतंकवादियों की पहचान

डीजीपी एस पी वैद्य ने बताया, ''मुठभेड़ खत्म हो गई है. दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है.'' वैद्य ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान बशीर लश्करी और आजाद दादा के रूप में हुई है. दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे.

इससे पहले सुरक्षा बलों और गांव में एक घर के अंदर छुपे आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में ताहिरा की मौत हो गई, जबकि मुठभेड़ स्थल के पास प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कथित रूप से चोपन भी मारा गया.

चोपन के चेहरे पर गोली लगने के निशान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चोपन के चेहरे पर गोली लगने के निशान थे और यहां के एसकेआईएमएस अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए चार लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी

पुलिस के अनुसार लश्करी और उसका समूह 16 जून को दक्षिण कश्मीर के अचबल इलाका में थाना प्रभारी फिरोज अहमद डार और पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के ब्रेन्ती बटपोरा में लश्करी सहित दूसरे आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद ऑपरेशन, मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

17 आम लोगों का 'मानव ढाल' के तौर पर इस्तेमाल

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने 17 आम लोगों का इस्तेमाल 'मानव ढाल' के तौर पर किया था. बहरहाल आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमला शुरू करने से पहले सुरक्षा बल इन लोगों को बचाने में सफल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget