एक्सप्लोरर

J&K: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पुलवामा: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में आज एक और आतंकवादी ढेर हो गया. अभियान का आज दूसरा दिन है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह एक और आतंकी मारा गया, उसका शव भी बरामद कर लिया गया है. मुठभेड़ पिछले 24 घंटों से जारी है और अबतक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. एनकाउंटर में 40 पत्थरबाज भी जख्मी हुए हैं.

  सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान पांच घरों को भी उड़ा दिया है. पुलवामा के बहमनू में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के छह जवान जख्मी हो गए है. मारे गए चारों आतंकी जाकिर मूसा गुट के हैं, मूसा वही आतंकी है जो हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग हो गया था. एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में खोज अभियान अभी जारी है. सुरक्षा बलों ने कल पुलवामा के बाहमनू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां एक खोज अभियान शुरू किया था. खोज अभियान के दौरान आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई थी. अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. अभियान के दौरान कल सेना के दो कर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए.

कल सुबह करीब सात बजे आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई थी. इस मुठभेड़ में कल दो आतंकियों को मार गिराया गया था. तब लग रहा था कि ये मुठभेड़ जल्द ही खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये आज भी जारी है. कल यहां तीन से ज्यादा आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी.

J&K: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ में कई आतंकियों के शामिल होने की खबर है. इसलिए सुरक्षाबलों ने ये ऑपरेशन खत्म नहीं किया है. ऑपरेशन के दौरान इलाके के हर घर की तलाशी ली जा रही है और सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. कल चार मकानों को भी विस्फोटकों से उड़ा दिया है. इस ऑपरेशन में पैरा कमान्डों को भी शामिल किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला
गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
CJP Protest Live: स्वतंत्र भारद्वाज के हिरासत पर दिल्ली पुलिस का आया बयान, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज के हिरासत पर दिल्ली पुलिस का आया बयान, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
Embed widget