एक्सप्लोरर

J&K: राजनाथ सिंह की बैठक से पहले अनंतनाग में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

अधिकारी ने बताया कि यह हमला ऐसी जगह पर हुआ है जो रविवार 10 सितंबर को सीआरपीएफ कर्मियों के साथ होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक के प्रस्तावित जगह से महज एक किलोमीटर दूर है.

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पुलिस टीम पर हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. जिस जगह यह हमला हुआ है वह रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बैठक के स्थल से महज एक किलोमीटर दूर है. एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग बस अड्डे के पास पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कांस्टेबल इम्तियाज अहमद की जान चली गई. इस हमले में कॉन्स्टेबल शबीर अहमद घायल हो गए.

हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया

अधिकारी ने बताया कि यह हमला ऐसी जगह पर हुआ है जो रविवार 10 सितंबर को सीआरपीएफ कर्मियों के साथ होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक के प्रस्तावित जगह से महज एक किलोमीटर दूर है. इलाके को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है.

चार दिनों की यात्रा पर कश्मीर आए हुए हैं राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर की चार दिन की यात्रा पर आए हुए हैं. उन्होंने श्रीनगर में शनिवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट की. वो अनंतनाग, जम्मू और राजौरी भी जाएंगे और सिविल सोसायटी के सदस्यों, राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों , व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे. उनके इस कदम को प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए भाषण के अगले कदम के तौर पर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में हिंसा प्रभावित घाटी के लोगों से आत्मीय संबंध बनाने का प्रयास किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget