एक्सप्लोरर

Reservation News: जीतन राम मांझी ने आरक्षण को बताया माथे का कलंक, कहा- कॉमन स्कूलिंग सिस्टम के बाद इसकी ज़रूरत नहीं

Jitan Ram Manjhi आरक्षण को लेकर जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर कॉमन स्कूलिंग सिस्टम को लागू कर दिया जाए तो आरक्षण की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

Jitan Ram Manjhi On Reservation: आरक्षण को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बड़ी बात कही है. मांझी ने कहा कि आरक्षण दलितों के माथे पर एक कलंक जैसा चिपक गया है जो भीख में दी गई चीज़ लगने लगी है. मांझी ने कहा कि अगर देश में कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू हो जाए तो दस साल बाद आरक्षण की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी. जीतन राम मांझी दिल्ली में अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाषण दे रहे थे. मांझी ने कहा कि आरक्षण के ज़रिए नौकरी पाए व्यक्ति को बार बार हीन भावना से देखा जाता है और उसकी काबिलियत पर सवाल उठाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आरक्षण देकर एहसान किया गया हो. मांझी ने याद दिलाया था कि ख़ुद भीमराव अंबेडकर ने दस साल पर आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा की बात कही थी. 

'कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू हो'

जीतन राम मांझी ने कहा कि दुनिया के कई अन्य देशों की तरह भारत में भी कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू हो जाए तो आरक्षण की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी. मांझी के मुताबिक़ कॉमन स्कूलिंग व्यवस्था में राष्ट्रपति के बच्चे से लेकर दलित वर्ग का बच्चा एक ही विद्यालय में पढ़ेगा जिससे दोनों को समान अवसर मिल सकेगा. ऐसी व्यवस्था लागू होने के दस साल बाद फिर समीक्षा की जानी चाहिए कि आरक्षण की ज़रूरत है या नहीं. अपना उदाहरण देते हुए मांझी ने कहा कि शिक्षित होने के चलते ही वो जीवन में ऊंचा मुक़ाम हासिल कर पाए हैं. 

'दोहरी मतदाता व्यवस्था लागू हो'

दलितों के उत्थान के लिए मांझी ने अंबेडकर के दोहरे मतदाता व्यवस्था के सिद्धांत को लागू करने की मांग की. मांझी के मुताबिक़ इस व्यवस्था के तहत दलितों को दोहरे मतदान का अधिकार मिलेगा. पहला , ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों का चयन किया जाए जो दलितों के लिए आरक्षित हों और उनमें केवल दलित ही मतदान करें. दूसरा , दलित अपने अपने क्षेत्रों में आम मतदान में भी भाग ले सकेगा. मांझी ने दावा किया कि इस व्यवस्था से दलितों के नेता दलितों के वोट से ही चुने जाएंगे जिससे उनकी प्राथमिकता केवल दलितों का विकास और उत्थान ही रहेगा.

Coronavirus Cases Today: देश में वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटों में आए 18 हजार मामले

Shahrukh Khan Meets Aryan: 17 दिनों बाद सिर्फ 15 मिनट के लिए आर्थर रोड जेल में बेटे आर्यन खान से मिले शाहरुख खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget