एक्सप्लोरर

जींद-चंडीगढ़ रोड को किसानों ने किया जाम, दिल्ली कूच करने का किया एलान

हरियाणा के कुछ किसान टिकरी बॉर्डर से वापस लौट गए हैं. ऐसे में टिकरी बॉर्डर पर किसानों की संख्या कम हो गई है. गाजीपुर बॉर्डर की तरह टिकरी बॉर्डर पर भी भारी पुलिस बल की तैनाती है.

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत गुरुवार को भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा और वे गाजीपुर बॉर्डर से नहीं हटेंगे. गौरतलब है कि प्रशासन ने किसानों को जगह खाली करने का अल्टीमेटम दे चुकी है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक आज रात कोई कार्रवाई नहीं होगी.

इस बीच हरियाणा के किसानों ने चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया और जींद के कंडेला गांव में जाम लगा दिया. किसानों ने जींद-चंडीगढ़ रोड को जाम किया और दिल्ली के लिए कूच करने का फैसला किया. बता दें कि टिकरी बॉर्डर पर किसानों की संख्या कम हो गई है. हरियाणा के कुछ किसान टिकरी बॉर्डर से वापस लौट गए हैं. टिकरी बॉर्डर पर भी पुलिस बल की तैनाती है.

इसके साथ ही दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भारी बंदोस्त किए हुए हैं. भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ की तैनाती की गई है. गाजीपुर बॉर्डर के आस पास के इलाकों को बैरिकेड्स से घेर दिया गया है.

उधर केंद्र ने किसानों के विरोध के मद्देनजर गाजियाबाद में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 4 कंपनियों की तैनाती की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है. उनकी तैनाती 28 जनवरी तक थी.

वहीं जो किसान गाजीपुर बॉर्डर से आस पास चले गए थे वे वापस देर रात गाजीपुर लौटे. गाजीपुर बॉर्डर वापस लौटे किसानों ने दावा किया कि शुक्रवार को हजारों की संख्या में यहां किसानों की भीड़ इकट्ठा होगी और आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को देखते हुए इसकी उम्मीद कम है.

बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को किसानों की महापंचायत हुई. इस महापंचायत में किसानों ने फैसला लिया कि वे मुजफ्फरनगर से गाजीपुर की ओर कूच करेंगे. गुरुवार को हुई महापंचायत के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे फिर से किसानों की महापंचायत होगी.

गाजीपुर में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत हुए भावुक, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा 

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US Israel War Live: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
US Israel Iran War: ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- 'तेहरान की...'
ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, क्यों ट्रंप ने लिया यूटर्न
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
Embed widget