झारखंड: अब शहरों से जुड़ेंगे गांव, हेमंत सरकार चलाएगी 500 बसें
झारखंड के परिवहन विभाग ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए नया कदम उठाया है.सरकार ने इसके लिए 500 नई बसें खरीदने की योजना बनाई है.

रांची: झारखंड की नई सरकार अब सुदूर बसे गांवों से शहरों को जोड़ने की तैयारी में है. इसके लिए राज्य सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने 500 नई बसें खरीदने की बात कही है. इतना ही नहीं इन बसों को उन युवाओं से चलवाया जाएगा जो बेरोजगार हैं. सरकार के इस कदम का सभी ने स्वागत किया है.
500 लोगों को मिलेगा सीधे रोजगार
बुधवार को झारखंड के जमशेदपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चम्पई सोरेन ने कहा कि हम राज्य को बेहतर तरीके से हर हिस्से से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं और इसका सबसे बेहतर माध्यम बस है. इतना ही नहीं इन बसों को बेरोजगार युवाओं से चलवाने से सीधे 500 लोगों को रोजगार भी मिलेगा. हालांकि अभी इसका पूरा खाका तैयार नहीं हुआ है.
ऑटो चालकों को भी मिलेगी परमिट
झारखंड की राजधानी रांची में कुल 20 हजार के करीब ऑटो चलते हैं लेकिन परमिट सिर्फ 2300 के पास ही है, ऐसे में परिवहन मंत्री ने ऑटो वालों को भी नियमों के मुताबिक परमिट देने की बात कही है. गौरतलब है कि झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में आता है. आज भी राज्य की ज्यादातर आबादी गांव और सुदूर इलाकों में रहती है ऐसे में राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में रह रहे आदिवासियों को काफी लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, सीनेट ने महाभियोग के सभी आरोपों से बरी किया
Source: IOCL

























