एक्सप्लोरर

Jharkhand Election Results 2019: जानिए कौन हैं हेमंत सोरेन जो एक बार फिर संभाल सकते हैं झारखंड की कमान

Jharkhand Election Results 2019: कौन हैं हेमंत सोरेन जो एक बार फिर झारखंड की कमान संभाल सकते हैं. जानिए उनके बारे में सबकुछ

Jharkhand Election Results 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. अब ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं. हेमंत सोरेन झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम है. उनकी गिनती झारखंड के कद्दावर नेताओं में होती है.

38 वर्षीय हेमंत शिबू सोरेन के बेटे हैं. हेमंत का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के सुदूर नेमरा गांव में हुआ था. उनके दो बेटे हैं, उनका नाम निखिल और अंश हैं. जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन निजी स्कूल की संचालक हैं.

इनका राजनीति में आने का किस्सा भी दिलचस्प है. उनकी मां रूपी सोरेन उन्हें इंजीनियर बनाना चाहती थीं लेकिन किस्मत और हेमंत को कुछ और ही करना था. उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की और फिर इंजीनियरिंग में दाखिला तो लिया मगर बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी. 2003 में उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. हेमंत सोरेन 2009 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए. बाद में उन्होंने दिसंबर 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में संथाल परगना के दुमका सीट से जीत हासिल की और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया.

इसके बाद जब 2010 में भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा की सरकार बनी तो समर्थन के बदले हेमंत सोरेने को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था. हालांकि जनवरी 2013 को झामुमो की समर्थन वापसी के चलते बीजेपी के नेतृत्व वाली अर्जुन मुंडा की गठबंधन सरकार गिरी थी. 13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन ने झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. 28 साल की उम्र में हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने.

इस बार भी किया गठबंधन

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस और आरजेडी के साथ झारखंड चुनाव के लिए इस बार महागठबंधन बनाया था, जो सफल होता दिख रहा है. 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को झटका लगा था, दुमका सीट से बीजेपी लुईस मरांडी के हाथों उन्हें शिकस्त मिली थी. लेकिन हेमंत सोरेन बरहेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे. इस चुनाव में भी दोनों सीट से मैदान में उतरे हैं.

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election Results: हेमंत सोरेन का सीएम बनना लगभग तय, ऐसे बनेगी सरकार

प्लेन में क्रू मेंबर्स और यात्रियों से सीट के लिए भिड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, लोगों ने याद दिलाया आप सांसद हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget