एक्सप्लोरर

रघुवर दास ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा-जनता ने जो जनादेश दिया उसका स्वागत करता हूं

मुख्यमंत्री रघुवर दास बीजेपी के बागी नेता सरयू राय से 10 हजार से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं. रघुवर दास ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है उसका स्वागत है.

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारी हार का सामना करना पड़ा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रुझानों में बीजेपी के बागी नेता सरयू राय से जमशेदपुर पूर्व सीट से काफी पीछे छूट चुके हैं. पार्टी और खुद की हार की जिम्मेदारी लेते हुए रघुवर दास ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है उसका स्वागत है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं.

उन्होंने कहा, ''राज्य की सवा 3 करोड़ लोगों का धन्यवाद. 5 साल पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया. यदि बीजेपी चुनाव हारती है तो ये मेरी हार है.'' झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से गिनती जारी है. मतगणना के शाम चार बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 27 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रही है.

झारखंड में कौन कितनी सीटों पर है आगे? जेएमएम-28 बीजेपी-27 कांग्रेस-13 आरजेडी-3 एनसीपी-1 जेवीएम-3 आजसू-3 सीपीआईएमएल-1 निर्दलीय-2

2014 के नतीजे बीजेपी-37 AJSU- 5 जेवीएम-8 जेएमएम- 19 कांग्रेस-6 अन्य- 6

बीजेपी 2000 में झारखंड के गठन होने के बाद से पहली बार विधानसभा चुनाव अपने बूते लड़ रही है. बीजेपी और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी सीट बंटवारे के मुद्दे पर अपने मतभेदों को दूर नहीं कर पाई और इस बार उनका गठबंधन नहीं हो सका. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में सरकार गठन को साधारण बहुमत के लिए किसी गठबंधन या दल को 41 सीटों की जरूरत होगी.

रघुवर दास सीएम नहीं बनेंगे, जरूरत हुई तो गठबंधन को समर्थन दूंगा: सरयू राय

विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहैट और दुमका, दोनों सीटों पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं. सीपी सिंह और अनिल कुमार बावरी सहित बीजेपी के कई मंत्री आगे चल रहे हैं लेकिन राज पालीवार पीछे हो गये हैं. निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा उम्मीदवार दिनेश उरांव भी मधुपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं.

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो अपनी पारंपरिक सीट सिल्ली पर जेएमएम उम्मीदवार सीमा देवी से 12,515 वोटों से आगे चल रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम (प्रजातांत्रिक) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर भाकपा-एमएल (लिबरेशन) उम्मीदवार राज कुमार यादव से 10,252 वोटों से आगे हैं.

एनडीए में शामिल जेडीयू और एलजेपी अपने-अपने बूते चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनका कोई उम्मीदवार किसी भी सीट पर आगे नहीं है. बीजेपी 79 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट पर उसने एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन किया है और महतो के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा. चुनाव पूर्व समझौते के तहत जेएमएम ने 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. जेवीएम (प्रजातांत्रिक) सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Jharkhand Election Results 2019: BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस-JMM गठबंधन बहुमत के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए 38 हजार स्मार्टफोन
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए 38 हजार स्मार्टफोन
पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
'कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को नहीं उठाना होगा किसी पार्टी का झंडा', गौरव गोगोई का हिमंता बिस्वा सरमा पर अटैक
'हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को नहीं उठाना होगा किसी पार्टी का झंडा', गौरव गोगोई का हिमंता पर अटैक

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget